NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / प्रति लाख आबादी पर सबसे कम कोरोना मामले वाले देशों में शमिल है भारत- स्वास्थ्य मंत्रालय
    देश

    प्रति लाख आबादी पर सबसे कम कोरोना मामले वाले देशों में शमिल है भारत- स्वास्थ्य मंत्रालय

    प्रति लाख आबादी पर सबसे कम कोरोना मामले वाले देशों में शमिल है भारत- स्वास्थ्य मंत्रालय
    लेखन भारत शर्मा
    Jun 22, 2020, 05:58 pm 1 मिनट में पढ़ें
    प्रति लाख आबादी पर सबसे कम कोरोना मामले वाले देशों में शमिल है भारत- स्वास्थ्य मंत्रालय

    भारत में हर दिन के साथ कोरोना वायरस के संक्रमित और मृतकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। वर्तमान में संक्रमितों का आंकड़ा 4,25,282 पर पहुंच गया है। इन सबके बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चौंकाने वाला बयान दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत दुनिया में प्रति लाख आबादी पर सबसे कम संक्रमित रखने वाले देशों में से एक है।

    भारत में प्रति लाख आबादी में 30.04 लोग हो रहे हैं संक्रमित

    WHO की रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत में इतनी घनी आबादी होने के बाद भी प्रति लाख आबादी पर संक्रमित होने वालों की संख्या सबसे कम है। भारत में प्रति लाख आबादी पर 30.04 लोग संक्रमित हो रहे हैं, जबकि वैश्विक औसत 114.67 लोगों का है। बयान के अनुसार यह औसत अमेरिका में सबसे अधिक 671.24, जर्मनी 583.88, स्पेन 526.22 और ब्राजील में 489.42 लोगों का है।

    राज्यों के बेहतरीन प्रयासों का फल है यह स्थिति

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि प्रति लाख आबादी पर सबसे कम मामले होने के पीछे राज्य सरकारों द्वारा कोरोना की रोकथाम के लिए किए गए बेहतरी प्रयास प्रमुख कारण है। इन्हीं प्रयासों के कारण भारत की स्थिति अन्य देशों की तुलना में बेहतर है।

    भारत की रिकवरी रेट में लगातार हो रहा है सुधार

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना संक्रमितों की रिकवरी रेट में लगातार सुधार होता जा रहा है। रविवार को देश की रिकवरी रेट 55.48 प्रतिशत से सुधरकर 55.77 प्रतिशत पर पहुंच गई है। भारत में अब तक 237,195 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं और रविवार को भी 9,440 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। सरकार लगातार संक्रमित लोगों के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं और उन्हें बेहतर उपचार मुहैया करा रही है।

    भारत में रविवार को सामने आए 14,821 नए मामले

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 14,821 नए मामले सामने आए और 445 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। ये एक दिन में सामने आए दूसरे सबसे अधिक मामले और मौतें हैं। इससे पहले कल रिकॉर्ड 15,414 नए मामले सामने आए थे। इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 4,25,282 हो गई है, वहीं 13,699 की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 1,74,387 है।

    दुनिया में रविवार को सामने आए सबसे अधिक मामले

    WHO की रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पूरी दुनिया में रविवार को अब तक के सबसे अधिक 1,83,000 नए मामले सामने आए हैं। इनमें ब्राजील में सबसे अधिक 54,771 और अमेरिका में 36,617 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही दुनिया में संक्रमितों की कुल संख्या 90.67 लाख पर पहुंच गई और अब तक 4,41,042 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया में अब तक 48.50 लाख लोग उपचार के बाद ठीक हुए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भारत की खबरें
    स्पेन
    ब्राजील
    कोरोना वायरस

    भारत की खबरें

    क्या है भारत-चीन के बीच मौजूद LAC, इसका विवाद और भारत कैसे करता है इसकी निगरानी? चीन समाचार
    भारत-चीन तनाव: LAC के दोनों ओर सेना की तैनाती से तनाव बरकरार, आज फिर होगी बातचीत चीन समाचार
    मनमोहन सिंह की प्रधानमंत्री को सलाह- अपने बयानों से चीन के षडयंत्र को बल न दें चीन समाचार
    कोरोना वायरस: भारत में पिछले 24 घंटे में 14,821 नए मामले, 445 की मौत कोरोना वायरस

    स्पेन

    कोरोना वायरस: लैटिन अमेरिकी देशों में तेजी से बढ़ रहे मरीज, ब्राजील सबसे आगे भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: कैसे भारत ने पिछले दो महीने में 100 गुना बढ़ाई प्रतिदिन टेस्ट की संख्या? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: दुनियाभर में मृतकों की संख्या तीन लाख पार, लगभग 45 लाख संक्रमित रूस समाचार
    कोरोना वायरस: नया हॉटस्पॉट बनकर उभरा ब्राजील, 24 घंटे में हुई 881 लोगों की मौत रूस समाचार

    ब्राजील

    कोरोना वायरस: 3 लाख तक मामले पहुंचने में भारत की रफ्तार सबसे धीमी, लगे 134 दिन भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: अमेरिका में सितंबर तक हो सकती हैं दो लाख मौतें- विशेषज्ञ भारत की खबरें
    कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंचा ब्राजील, रूस को पीछे छोड़ा रूस समाचार
    भारत समेत चार देशों में बुरी तरह फैल रहा कोरोना वायरस संक्रमण- WHO भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    सुप्रीम कोर्ट ने जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा निकालने की सशर्त अनुमति दी ओडिशा
    मुंबई के पास बचा है केवल 42 दिन का पीने का पानी, अच्छे मानसून से आस मुंबई
    कानपुर: सरकारी बालिका गृह की 57 लड़कियां कोरोना वायरस संक्रमित, दो नाबालिग समेत सात गर्भवती योगी आदित्यनाथ
    घर में रहकर इन योगासनों का जरूर करें अभ्यास, वजन रहेगा संतुलित भारत की खबरें

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023