NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में सात लाख से नीचे आए सक्रिय मामले, टेस्ट 10 करोड़ पार
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में सात लाख से नीचे आए सक्रिय मामले, टेस्ट 10 करोड़ पार

    कोरोना वायरस: देश में सात लाख से नीचे आए सक्रिय मामले, टेस्ट 10 करोड़ पार

    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 23, 2020
    09:40 am

    क्या है खबर?

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 54,366 नए मामले सामने आए और 690 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 77,61,312 हो गई है, वहीं 1,17,306 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या सात लाख से नीचे गिरकर 6,95,509 हो गई है।

    देश में नए मामलों और मौतों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 73,979 मरीज, कुल टेस्टों की संख्या 10 करोड़ पार

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 73,979 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 69,48,497 हो गई है और देश की रिकवरी रेट 89.52 प्रतिशत हो गई है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 14,42,722 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में 10 करोड़ से अधिक 10.01 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं चार सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 16,25,197 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 42,831 लोगों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य आंध्र प्रदेश में अब तक 7,96,919 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 6,524 मरीजों की मौत हुई है।

    7,88,551 मामलों और 10,770 मौतों के साथ कर्नाटक और 7,00,193 मामलों और 10,825 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में लगातार घट रहे नए मामले

    नए मामलों की बात करें तो सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में बीते दिन 7,539 नए सामने सामने आए और 198 मरीजों ने दम तोड़ा। राज्य में नए मामलों में लगातार कमी आ रही है।

    आंध्र प्रदेश में बीते दिन 3,620 और तमिलनाडु में 3,077 नए मामले सामने आए। इन दोनों राज्यों में स्थिति सुधर रही है।

    वहीं कर्नाटक में बीते दिन 5,778 नए मामले सामने आए। यहां भी स्थिति सुधरती हुई नजर आ रही है।

    डाटा

    दिल्ली में फिर बढ़ रहे मामले

    राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 3,882 नए मामले सामने आए और 35 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 3,44,318 हो गई है, वहीं 6,163 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हुई है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 4.15 करोड़ संक्रमित, अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 4.15 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 11.35 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 84.04 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और लगभग 2.23 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जहां भारत से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 52.98 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.55 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    आंध्र प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    टोयोटा की बिक्री में आया 22 फीसदी का उछाल, जानिए मई में कितनी गाड़ियां बेची  टोयोटा
    'स्क्विड गेम 3' का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- नेटफ्लिक्स फिर दिखाएगा मौत का खौफनाक खेल नेटफ्लिक्स
    तेज प्रताप यादव ने RJD से निष्कासन के बाद लालू-राबड़ी के नाम लिखा भावुक संदेश बिहार
    बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ आज से सुनवाई, इतिहास में पहली बार होगा सीधा प्रसारण बांग्लादेश

    दिल्ली

    क्या भारत में कोरोना वायरस के मामले चरम सीमा पार चुके हैं? भारत की खबरें
    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने दी कोरोना वायरस को मात, अस्पताल से मिली छुट्टी मनीष सिसोदिया
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 80,472 नए मामले, 86,000 से अधिक हुए ठीक कर्नाटक
    2019 में देश में हर रोज हुआ 87 महिलाओं का रेप- NCRB रिपोर्ट मुंबई

    कर्नाटक

    बेंगुलरू हिंसा: 'पुलिस को मारो' चिल्ला रही थी भीड़, FIR में पांच आरोपियों के नाम उत्तर प्रदेश
    कोरोना वायरस: भारत में फिर 64,000 से अधिक नए मामले, अब तक 24.61 लाख हुए संक्रमित भारत की खबरें
    बेंगलुरू हिंसा के संंबंध में गिरफ्तार युवक की अस्पताल में मौत, कोरोना से था संक्रमित उत्तर प्रदेश
    नित्यानंद ने लॉन्च किया 'रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा'; उसके 'देश' में और क्या-क्या है? पासपोर्ट

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 86,961 नए मामले, 80 प्रतिशत से ऊपर पहुंची रिकवरी रेट भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन लगभग 75,000 नए मामले, एक लाख से अधिक हुए ठीक भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: भिवंडी इमारत हादसे में मृतकों की संख्या 20 पहुंची, राहत-बचाव कार्य जारी मुंबई
    देश के पांच सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में कम हो रहे कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कर्नाटक

    आंध्र प्रदेश

    यहां निकली कई पदों पर भर्तियां, 7वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार करें आवेदन दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 57,118 नए मरीज, 764 की मौत भारत की खबरें
    विशाखापट्टनम: हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में क्रेन टूटकर नीचे गिरी, 11 लोगों की मौत विजाग
    कोरोना वायरस: जुलाई में आंध्र प्रदेश में बढ़े 865% मामले, ऐसा रहा पूरे देश का हाल भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025