NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का प्रकोप, दिल्ली में 50 उड़ानें और 30 ट्रेनें प्रभावित
    अगली खबर
    उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का प्रकोप, दिल्ली में 50 उड़ानें और 30 ट्रेनें प्रभावित
    दिल्ली में मंगलवार को अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है

    उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का प्रकोप, दिल्ली में 50 उड़ानें और 30 ट्रेनें प्रभावित

    लेखन नवीन
    Jan 16, 2024
    01:23 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर भारत इन दिनों शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। मंगलवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रहने की संभावना है।

    इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) दिल्ली में बुधवार तक कोहरे और ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    घने कोहरे की वजह से करीब दिल्ली में लगभग 50 उड़ानें और 30 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

    ट्रेन

    हवाई अड्डे पर कम दृश्यता से चलते 30 उड़ानों में देरी और 17 रद्द

    IMD के अनुसार, पालम हवाई अड्डे पर सुबह 7:00 बजे 100 मीटर दृश्यता दर्ज की गई, जबकि 7:30 बजे यह घटकर शून्य मीटर रह गई। साथ ही सफदरजंग हवाई अड्डे पर सुबह 7:30 बजे दृश्यता 50 मीटर रिकॉर्ड की गई।

    कम दृश्यता के चलते इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रस्थान करने वाली लगभग 30 उड़ानों में देरी हुई और 17 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसके अलावा दिल्ली में आज करीब 30 ट्रेनें देरी से पहुंचीं।

    राहत

    दिल्ली में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा तापमान- IMD

    IMD के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले 48 घंटों में मौसम में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद नहीं है और न्यूनतम तापमान 3 और 4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

    इसी कारण शहर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शहर में सुबह और शाम के समय अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा, जो यातायात सेवाओं को प्रभावित कर सकता है।

    वायु प्रदूषण

    दिल्ली में भीषण ठंड के बीच वायु प्रदूषण ने बढ़ाई मुसीबत

    दिल्ली में भीषण ठंड के बीच वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, मंगलवार सुबह आनंद विहार क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 401 दर्ज किया गया।

    वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने रविवार से दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण लागू कर दिया।

    इसके तहत निर्माण कार्यों समेत चौपहिया वाहनों के संचालन पर पाबंदियां लागू हैं।

    तापमान

    पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में रेड अलर्ट

    मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों के लिए ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

    16 जनवरी तक दोनों राज्यों के कुछ इलाकों में ठंड से लेकर भीषण ठंड की स्थिति बनी रहने का अनुमान है।

    बीते सोमवार को कई स्थानों पर यहां तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    भारतीय मौसम विभाग

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    दिल्ली

    दिल्ली समेत उत्तर भारत में 5 जनवरी तक शीतलहर, कोहरा भी छाया रहेगा भारतीय मौसम विभाग
    दिल्ली ने दिसंबर में तोड़े इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री के सभी रिकॉर्ड, जानिए 2023 के आंकड़े दिल्ली सरकार
    साक्षी मलिक का बृजभूषण पर गंभीर आरोप, कहा- उसके गुंडे मां को धमकी दे रहे  साक्षी मलिक
    कतार से बचने के लिए पेट्रोल-डीजल कैसे पा सकते हैं ऑनलाइन डिलीवरी? जानिए तरीका  पेट्रोलियम मंत्रालय

    भारतीय मौसम विभाग

    चक्रवात 'हामून' को लेकर IMD का अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना चक्रवात
    दिल्ली में आज भी हवा जहरीली, 4 दिन बाद राहत मिलने की उम्मीद दिल्ली
    दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बढ़ेगी कोहरे के साथ ठंड, इन राज्यों में बारिश के आसार दिल्ली
    तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का अनुमान; कई जिलों में स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट जारी तमिलनाडु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025