NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली में अगले 3 दिन तक छाए रहेंगे बादल, जानें क्या रहेगा अन्य राज्यों का हाल
    अगली खबर
    दिल्ली में अगले 3 दिन तक छाए रहेंगे बादल, जानें क्या रहेगा अन्य राज्यों का हाल
    दिल्ली में अगले 3 दिन तक बादल छाए रहेंगे (तस्वीर: फ्रीपिक)

    दिल्ली में अगले 3 दिन तक छाए रहेंगे बादल, जानें क्या रहेगा अन्य राज्यों का हाल

    लेखन गजेंद्र
    Mar 04, 2024
    01:47 pm

    क्या है खबर?

    बारिश के कारण दिल्ली समेत कई राज्यों में एक बार फिर ठंड लौट आई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को संभावना जताई है कि दिल्ली में अगले 3 दिन तक मौसम में बदलाव नहीं दिखेगा।

    IMD के मुताबिक, दिल्ली में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बारिश के बाद 3 दिन तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

    इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बारिश की संभावना कम है।

    मौसम

    रविवार को दर्ज की गई 4 मिलीमीटर बारिश

    दिल्ली में रविवार सुबह 8ः30 बजे 24 घंटे की अवधि में 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 26.2 और 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    IMD के मुताबिक, मध्य भारत के अधिकतम तापमान में अगले 3 दिन में 2 से 3 डिग्री और उत्तर पश्चिम भारत के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जाएगी।

    रविवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली।

    बारिश

    पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा पश्चिमी विक्षोभ

    IMD के मुताबिक, मंगलवार से गुरुवार के बीच एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इससे मध्यम बारिश होगी।

    सोमवार को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है।

    मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत के राज्यों में अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी देखने को मिलेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    भारतीय मौसम विभाग

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    दिल्ली

    किसानों का दिल्ली मार्च जारी, भारत बंद के बीच आज जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन किसान आंदोलन
    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली विधानसभा में पेश करेंगे विश्वास मत अरविंद केजरीवाल
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 17 फरवरी के लिए जारी हुए नए दाम, कहां हुआ बदलाव पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    किसानों का 'दिल्ली मार्च' 5वें दिन भी जारी, रविवार को अगले दौर की बातचीत किसान

    भारतीय मौसम विभाग

    तमिलनाडु में बारिश से भारी तबाही; 500 रेल यात्री फंसे, बचाव कार्य में जुटी वायुसेना तमिलनाडु
    दिल्ली में बारिश से बढ़ेगी ठंड, उत्तर भारत के राज्य कोहरे की चादर में ढके दिल्ली
    दिल्ली में कोहरे के कारण दृश्यता शून्य, कई उड़ानें प्रभावित दिल्ली
    दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में कोहरे की घनी चादर, दिल्ली में 30 उड़ानें प्रभावित दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025