Page Loader
दिल्ली में गुरुवार को होगी बारिश, उत्तर भारत के राज्यों में फिर बढ़ेगी ठंड
दिल्ली समेत उत्तर भारत में फिर बढ़ेगी सर्दी

दिल्ली में गुरुवार को होगी बारिश, उत्तर भारत के राज्यों में फिर बढ़ेगी ठंड

लेखन गजेंद्र
Jan 22, 2025
05:47 pm

क्या है खबर?

दिल्ली समेत उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप निकल रही है, जिससे ठंड गायब है। हालांकि, रात में न्यूनतम तापमान कम होने से सर्दी लग रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि 2 दिन बाद दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में फिर से मौसम बदलेगा और ठंड शुरू होगी। दिल्ली में 22 जनवरी की रात से गुरुवार 23 जनवरी तक बारिश की संभावना है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी फर्क दिखेगा।

मौसम

दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की हुई है बढ़ोतरी

मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया कि पूरे उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दिख रही है, जो 24 जनवरी से कम होना शुरू होगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा, पश्चिमि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल में बिजली कड़कने की संभावना है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होगी, जिससे मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं आएंगी। उत्तर भारत के राज्यों में 2 दिन के बाद कोहरा भी बढ़ेगा।

ट्विटर पोस्ट

मौसम की जानकारी देतीं मौसम विशेषज्ञ