LOADING...
मुंबई में भारी बारिश और आंधी की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
मुंबई में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी (तस्वीर: एक्स/@HimalayanMailJK)

मुंबई में भारी बारिश और आंधी की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

लेखन गजेंद्र
Jun 07, 2025
05:10 pm

क्या है खबर?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि अगले 2 दिन में मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ओलिगो चक्रवाती स्थितियां और कमजोर दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवाएं इस क्षेत्र को काफी हद तक प्रभावित कर रही हैं। इस दौरान आंधी चलने की भी आशंका है। लोगों को बारिश से बचने की सलाह दी गई है।

अलर्ट

3 घंटे तक हो सकती है लगातार तेज बारिश

IMD के मुताबिक, महाराष्ट्र के पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे और अहमदनगर जिलों में अगले 3 घंटों में तेज बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र IMD विशेषज्ञ सुषमा नायर का कहना है कि वैसे 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी है, लेकिन रेड अलर्ट सिर्फ 2-3 घंटे की बारिश के लिए है, जिसे नाउकास्ट चेतावनी कहते हैं। इससे घबराने की बात नहीं। बता दें, मुंबई में इस बार मानसून समय से काफी पहले 26 मई को पहुंचा है।

मौसम

उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी

दिल्ली समेत उत्तर भारत में पिछले दिनों हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब यहां फिर तापमान बढ़ेगा और गर्मी होगी। उत्तर प्रदेश में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा। राजस्थान में 1 से 2 दिन में यहां तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। बिहार में 12 जून तक बारिश होने के आसार नहीं हैं। मध्य प्रदेश में दक्षिण को छोड़कर बाकी जगह मौसम शुष्क रहेगा। इन राज्यों में मानसून जुलाई की शुरूआत में आएगा।

ट्विटर पोस्ट

मुंबई में शनिवार को हुई बारिश