Page Loader
दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट, जानिए कहां पहुंचा मानसून
दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में मध्य जून तक पहुंचेगा मानसून (तस्वीर: एक्स/@SouravSaxena_17)

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट, जानिए कहां पहुंचा मानसून

लेखन गजेंद्र
May 30, 2025
02:06 pm

क्या है खबर?

दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में भले ही अभी मानसून पहुंचने में थोड़ी देरी हो, लेकिन यहां मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि दिल्ली और उसके आसपास के शहरों में शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। IMD ने 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम

उत्तर प्रदेश के 31 शहरों में होगी बारिश

IMD ने संभावना जताई कि उत्तर प्रदेश के पूर्वी और तराई के क्षेत्रों में लू जैसी स्थिति नहीं है और बारिश से राहत मिलेगी। करीब 31 शहरों में ओले गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में अभी भीषण गर्मी है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह का कहना है कि 30 और 31 मई को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा और पूरे प्रदेश में बारिश-बूंदाबांदी होगी।

मानसून

कहां पहुंचा मानसून?

अपनी तय तिथि से 8 दिन पहले केरल पहुंचने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पूर्वोत्तर में असम, मेघालय और मध्य में महाराष्ट्र, गोवा, दक्षिणी गुजरात में सक्रिय है। महाराष्ट्र में मानसून समय से 16 दिन पहले आया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में अनुकूल परिस्थितियों के कारण यह तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। मानसून उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में 7 से 15 जून और दिल्ली में 25 जून तक पहुंच जाएगा।

ट्विटर पोस्ट

मौसम की जानकारी

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली का मौसम