Page Loader
आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान को लेकर चेतावनी जारी, 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
IMD ने आंध्र प्रदेश में चक्रवात तूफान और 21 राज्यों में बारिश की संभावना जताई

आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान को लेकर चेतावनी जारी, 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

लेखन गजेंद्र
Sep 05, 2024
10:17 am

क्या है खबर?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान की संभावना बन रही है, जिससे 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। तूफान की संभावना को देखते हुए मछुआरों को अलर्ट किया गया है, साथ ही राज्य के कई हिस्सों में बारिश के भी आसार हैं। आंध्र और तेलंगाना पहले से ही बाढ़ की चपेट में हैं। मौसम विशेषज्ञों ने गुजरात में भी अगले 5 दिन बारिश की संभावना जताई है।

बारिश

दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत 21 राज्यों में बारिश

IMD के मुताबिक, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत 21 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां अगले 2 दिन तक बारिश होगी। जिन राज्यों में बारिश होगी, उनमें बिहार, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना शामिल हैं। बुधवार को उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में भारी बारिश से काफी जलभराव हुआ। पहाड़ ोंपर भी कई सड़कें प्रभावित हुई हैं।

ट्विटर पोस्ट

वीडियो में देखें कहां-कहां होगी बारिश