NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / आयशा आत्महत्या मामला: पुलिस ने आरोपी पति को राजस्थान से गिरफ्तार किया
    अगली खबर
    आयशा आत्महत्या मामला: पुलिस ने आरोपी पति को राजस्थान से गिरफ्तार किया

    आयशा आत्महत्या मामला: पुलिस ने आरोपी पति को राजस्थान से गिरफ्तार किया

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 03, 2021
    08:22 pm

    क्या है खबर?

    अहमदाबाद में गत गुरुवार को पति द्वारा किए जा रहे शोषण से दुखी होकर पत्नी के साबरमती नदी में कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को बुधवार को राजस्थान के पाली जिले से गिरफ्तार कर लिया है।

    महिला ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड किया था।

    इसके अलावा उसकी माता-पिता से हुई आखिरी बातचीत का ऑडियो भी सामने आया था। उसके बाद से ही पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी थी।

    प्रकरण

    साल 2018 में हुई थी मृतका की शादी

    अहमदाबाद पुलिस ने बताया मृतका वटवा निवासी आयशा बानो मकरानी (23) है। वह अहमदाबाद के रिलीफ रोड पर स्थित SV कॉमर्स कॉलेज में इकोनॉमिक्‍स से MA कर रही थी। इसके साथ ही वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी।

    इसके बाद 6 जुलाई, 2018 को उसका निकाह राजस्थान के जालौर निवासी आरिफ खान से हो गया था।

    हालांकि, पति द्वारा शोषण किए जाने पर वह 10 मार्च, 2020 से ही पति से अलग होकर पीहर में रह रही थी।

    उकसाया

    आरोपी पति ने आयशा को आत्महत्या के लिए उकसाया

    पुलिस ने बताया कि शादी के बाद से आरिफ उसका मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहा था। इससे दुखी होकर वह पिछले साल अपने पीहर आ गई थी। इसके बाद भी आरिफ उसे लगातार परेशान करता रहा।

    गत दिनों आरिफ ने उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाया था और कहा था कि आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाकर भेज दे।

    इससे आयशा काफी दुखी हो गई और उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने जैसा गंभीर कदम उठा लिया।

    आत्महत्या

    आयशा ने साबरमती नदी में छलांग लगाकर की आत्महत्या

    पुलिस ने बताया कि गत 25 फरवरी को आयशा साबरमती नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड कर अपने माता-पिता और पति को भेजा था।

    वीडियो में आयशा ने कहा कि वह किसी दबाव में आत्महत्या नहीं कर रही और उसे अल्लाह से मिलने की खुशी है। हालांकि, आयशा का अपने माता-पिता से बात करने का एक ऑडियो भी सामने आया है। जिसमें उसने आरिफ पर शोषण का आरोप लगाया है।

    वीडियो के बोल

    "आरिफ से प्यार करती हूं, परेशान थोड़ी करूंगी"

    आयशा ने वीडियो में कहा, "डैड कब तक आप अपनों से लड़ेंगे। अब बस वी-ड्रॉ कर दो। आयशा लड़ाइयों के लिए नहीं बनी है। प्यार करते हैं आरिफ से, उसे ज्यादा परेशान थोड़ी ना करेंगे। अगर उसे आजादी चाहिए तो ठीक है वो आजाद रहे, चलो अपनी जिंदगी तो यहीं तक है।"

    उसने आगे कहा कि जिंदगी में मां-बाप अच्छे मिले, दोस्त भी अच्छे मिले, लेकिन कोई कमी जरूर रह गई।

    शिकायत

    आयशा के पिता ने आरिफ के खिलाफ दर्ज कराया मामला

    पुलिस ने बताया कि घटना का वीडियो वारयल होने के बाद आयशा के पिता लियाकत अली ने आरिफ के खिलाफ शारीरिक और मानसिक शोषण करने तथा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया था।

    उन्होंने कहा था कि आयशा हसमुख थी, लेकिन निकाह के बाद से ही दहेज को लेकर उसकी जिंदगी नर्क बन गई। एक बार तो ससुराल वालों ने उसे तीन दिन तक खाना तक नहीं दिया था और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया था।

    कार्रवाई

    पुलिस ने आरिफ को पाली से किया गिरफ्तार

    पुलिस ने बताया कि आयशा के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पहले जालौर स्थित उसके घर पर दबिश दी थी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। उसके किसी शादी में जाने की जानकारी मिली थी। पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया।

    पुलिस ने बताया टावर डम्प और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरिफ के पाली में होने का पता चला था। मंगलवार को पुलिस ने पाली में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गुजरात
    अहमदाबाद
    आत्महत्या
    गुजरात पुलिस

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल
    इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो

    गुजरात

    आत्मनिर्भर भारत पैकेज: प्रवासियों के लिए आवंटित अनाज में केवल 33 प्रतिशत का हुआ वितरण दिल्ली
    अहमदाबाद: एक साथ संक्रमित मिले 277 मजदूर, निर्माण कंपनी को भेजा गया एक करोड़ का नोटिस भारत की खबरें
    अहमदाबाद: औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते संक्रमण के बाद ढोलका और साणंद कोरोना के हॉटस्पॉट बनकर उभरे अहमदाबाद
    कोरोना वायरस: पंजाब में सर्वाधिक मृत्यु दर, सरकार का तर्क- देर से अस्पताल पहुंच रहे लोग आम आदमी पार्टी समाचार

    अहमदाबाद

    केरल: महिला दिवस पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा से लेकर थानों की जिम्मेदारी संभालेंगी महिलाएं मध्य प्रदेश
    स्वामी नित्यानंद मामला: जांच कर रही टीम के खिलाफ FIR, बच्चों को पोर्न दिखाने का आरोप गुजरात
    कोरोना वायरस के बीच कालाबाजारी; मुंबई में 15 करोड़ रुपये की लागत के फेस मास्क जब्त मुंबई
    लॉकडाउन: सूरत में सड़कों पर उतरे प्रवासी मजदूर, वाहनों में की आगजनी और तोड़फोड़ भारत की खबरें

    आत्महत्या

    'नव्या' फेम अभिनेत्री सौम्या सेठ का खुलासा, करना चाहती थीं आत्महत्या बॉलीवुड समाचार
    सुशांत सिंह राजपूत की टीम ने लॉन्च की वेबसाइट, फिर ताजा होंगी उनकी खूबसूरत यादें बॉलीवुड समाचार
    सुशांत की मौत के चार दिन बाद ही उनकी 'बायोपिक' का ऐलान, यह होगा नाम बॉलीवुड समाचार
    सुशांत आत्महत्या मामला: तीन स्पेशल टीम बनाई गई, प्रोडक्शन हाउस और दो हस्तियों से होगी पूछताछ बॉलीवुड समाचार

    गुजरात पुलिस

    गुजरात ATS की महिला टीम ने नामी डॉन को घुटनों के बल आत्मसमर्पण को किया मजबूर गुजरात
    अफगानिस्तान के चार आतंकी हुए देश में दाखिल, मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट अफगानिस्तान
    स्वामी नित्यानंद मामला: नाबालिग का आरोप- आधी रात को जगाकर बनाए जाते थे वीडियो गुजरात
    रेप के आरोपी नित्यानंद ने बनाया अपना अलग "देश", होगा अलग पासपोर्ट और झंडा- रिपोर्ट कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025