Page Loader
हिमाचल प्रदेश: शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी से झूमे पर्यटक, सड़कें हुई बंद
हिमाचल प्रदेश के शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी (तस्वीर: एक्स/@Ankitt_tt)

हिमाचल प्रदेश: शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी से झूमे पर्यटक, सड़कें हुई बंद

लेखन गजेंद्र
Dec 09, 2024
10:03 am

क्या है खबर?

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार रात को हुई बर्फबारी से पर्यटक खुश हो गए। यह सीजन की पहली बर्फबारी बताई जा रही है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, शिमला से सटे कुफरी, नारकंडा और फागू में भी जमकर बर्फ गिरी है। लौहाल-स्पीती, किन्नौर, कुल्लू, मनाली, चंबा और सिरमौर के ऊंचे इलाकों में और कांगड़ा के धौलाधार की पहाड़ियों पर भी बर्फ की चादर दिख रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2 दिन बारिश की संभावना जताई है।

बर्फबारी

बर्फबारी से सड़कें हुई बंद

बर्फबारी के कारण शिमला की अंदरूनी सड़कों पर आवाजाही प्रभावित है। हालांकि, शिमला-चंडीगढ़ और शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग खुला हुआ है। अप्पर शिमला की ओर जाने वाली सड़क को कुछ देर के लिए बंद किया गया था। अभी हिमाचल पथ परिवहन निगम ने इस मार्ग पर बस सेवा बहाल कर दी है। बर्फबारी से इलाकों में तापमान भी शून्य से नीचे माइनस में पहुंच गया है। बारिश से तापमान और गिरेगा। अभी स्कूलों में छुट्टी नहीं दी गई है।

ट्विटर पोस्ट

शिमला में बर्फबारी का दृश्य