Page Loader
हिमाचल प्रदेश: लाहौल और स्पीती में ठंड से झील जमी, तापमान शून्य से 15 डिग्री नीचे
हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीती में ठंड से झील जमी (प्रतीकात्मक तस्वीर: फ्रीपिक)

हिमाचल प्रदेश: लाहौल और स्पीती में ठंड से झील जमी, तापमान शून्य से 15 डिग्री नीचे

लेखन गजेंद्र
Jan 09, 2024
11:40 am

क्या है खबर?

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। बर्फीली हवाओं से लोग ठिठुर रहे हैं। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीती में ठंड से जमी झील दिख रही है। यह सिसु झील बताई जा रही है। लाहौल में कई अन्य छोटी झील भी ठंड से जम गई हैं। यहां तापमान शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है।

मौसम

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश से बढ़ेगी ठंड

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि हिमाचल प्रदेश में 9 और 10 जनवरी को कई इलाकों में छिटपुट बारिश और हिमपात हो सकता है। जम्मू-कश्मीर में भी तापमान माइनस 4 डिग्री के आसपास है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में बारिश से ठंड और बढ़ेगी। दिल्ली में सोमवार को सबसे कम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि, मंगलवार को यह 6 डिग्री के आसपास रहा। मैदानी इलाकों में शीतलहर चलेगी।

ट्विटर पोस्ट

हिमाचल प्रदेश में ठंड से जमी झील