Page Loader
हिमाचल प्रदेश आपदा: नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री ने दान की 51 लाख की सेविंग
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी सेविंग आपदा राहत कोष में दी (तस्वीर: X/@dprhp)

हिमाचल प्रदेश आपदा: नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री ने दान की 51 लाख की सेविंग

लेखन गजेंद्र
Sep 15, 2023
05:56 pm

क्या है खबर?

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने निजी बैंक खाते से 51 लाख रुपये की सेविंग दान कर दी। उन्होंने शुक्रवार को 51 लाख रुपये की धनराशि का चेक मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को सौंपा। राशि की रकम मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में जाएगी। दैनिक जागरण के मुताबिक, मुख्यमंत्री के बैंक खाते में अब केवल 17,000 रुपये ही बचे हैं।

दान

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

इस मौके पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा, "आपदा आने के बाद बच्चे अपनी गुल्लक तोड़कर पैसे दे रहे हैं, बुजुर्गों, कर्मचारियों ने भी पैसे दिए हैं तो मेरे मन में भी पैसे दान करने की भावना आई।" बता दें, हिमाचल में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन में करोड़ों का नुकसान हुआ है और सैंकड़ों लोगों की जान गई है। मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार से इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है।

ट्विटर पोस्ट

मुख्यमंत्री सुखविंदर ने अपनी सेविंद दान की