
हिमाचल प्रदेश के मंडी में सड़क से नीचे लुढ़की यात्रियों से भरी बस, 5 की मौत
क्या है खबर?
हिमाचल प्रदेश के मंडी में गुरुवार को एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में लुढ़क गई। हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई है। हादसा सुबह करीब 10 बजे सरकाघाट उपमंडल के मसेरन के पास तरांगला में हुआ है। घटना के समय हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सरकाघाट से जमनी दुर्गापुर जा रही थी। हादसे के समय बस में 25 यात्री सवार थे। मौके पर पुलिस और बचाव दल के सदस्य पहुंच गए हैं।
हादसा
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण हिमाचल में वाहन को सावधानी बरतने को कहा जा रहा है। गुरुवार को जमनी जा रही बस जैसे ही तरांगला के पास मसेरन क्षेत्र में पहुंची तो अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतर गई। ढलान पर बस करीब 4 से 5 पलटी खाई और खेत में रुकी। हादसे के कारण बस में बैठे यात्री बुरी तरह चोटिल हो गए, जिसमें 2 पुरुष और 3 महिलाओं की मौत हो गई।
ट्विटर पोस्ट
घटना के बाद मौके पर बचाव कार्य
मंडी : सरकाघाट उपमंडल के मसेरन के पास तरांगला में बस हादसा - बस में सवार थी 20 से 25 सवारियां।
— DD News Himachal (@DDNewsHimachal) July 24, 2025
डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने की 5 लोगों की मृत्यु की पुष्टि , 20 घायल, सरकाघाट अस्पताल में उपचाराधीन।#Mandi #Sarkaghat #RoadAccident #DDNewsHimachal pic.twitter.com/3iZyAIbYHI