NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / हरियाणा: कुरुक्षेत्र में महायज्ञ के दौरान पथराव और गोलीबारी, 3 लोग घायल
    अगली खबर
    हरियाणा: कुरुक्षेत्र में महायज्ञ के दौरान पथराव और गोलीबारी, 3 लोग घायल
    हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महायज्ञ के दौरान पथराव और गोलीबारी हुई

    हरियाणा: कुरुक्षेत्र में महायज्ञ के दौरान पथराव और गोलीबारी, 3 लोग घायल

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 22, 2025
    11:50 am

    क्या है खबर?

    हरियाणा के कुरुक्षेत्र में केशव पार्क में चल रहे 1000 कुंडीय महायज्ञ के दौरान शनिवार सुबह बवाल मच गया।

    महायज्ञ में शामिल होने आए कुछ युवकों द्वारा बासी भोजन परोसे जाने की शिकायत करने के बाद आयोजक और लोगों के बीच विवाद बढ़ गया।

    इस दौरान आयोजक स्वामी हरि ओम दास के निजी सुरक्षाकर्मियों ने गोलीबारी कर दी। इसमें 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर है।

    विरोध

    घटना के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर पथराव किया

    सुरक्षाकर्मियों के गोली चलाने से गुस्साए एक जाति विशेष के लोगों ने महायज्ञ स्थल के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड जाम कर दिया और पत्थरबाजी की।

    प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने सख्ती दिखाई और जाम खुलवाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।

    वर्तमान में मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। हालांकि, माहौल अब भी तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें वीडियो

    हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चल रहे 1008-कुंडिया महायज्ञ में बवाल हुआ है. यहां पर जहां पत्थरबाजी हुई है. वहीं, गोली भी चलाई गई है. दो लोगों के घायल होने की सूचना.#haryanapolice @police_haryana @NayabSainiBJP @INCIndia pic.twitter.com/ygZERZ79JC

    — Vinod Katwal (@Katwal_Vinod) March 22, 2025

    महायज्ञ

    18 मार्च से शुरू हुआ था महायज्ञ

    इस महायज्ञ की शुरुआत 18 मार्च से हुई थी और 27 मार्च को इसका समापन होगा। इसके लिए 1008 कुंडीय यज्ञशालाएं बनाई गई हैं।

    महायज्ञ में हर दिन 1 लाख आहुतियां डाली जा रही थीं। इस आयोजन के सूत्रधार हरि ओम दास हैं, जिन्हें यज्ञ सम्राट के नाम से जाना जाता है।

    उन्होंने देशभर के 24 राज्यों में अब तक 101 महायज्ञ का आयोजन कराया है। कुरुक्षेत्र में यह 102वां यज्ञ है। उनका संकल्प में 108 महायज्ञ कराने का है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    गोलीबारी की घटना

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान ने दोबारा जम्मू-कश्मीर के उरी और पुंछ में गोलीबारी शुरू की, महिला की मौत पाकिस्तान समाचार
    वो भारतीय शो, जिसने दुनियाभर में रचा इतिहास; 'गेम ऑफ थ्रोन्स' को भी चटाई थी धूल टीवी शो
    इन बातों का रखें ध्यान, रोजाना बचा सकेंगे कुछ पैसे UPI
    पाकिस्तान के हमलों पर भारतीय सेना ने जारी किया बयान, कहा- दिया मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेना

    हरियाणा

    सुप्रीम कोर्ट ने किसानों से कहा- हमारे दरवाजे हमेशा खुले, पंजाब सरकार को भी चेताया किसान
    पंजाब के बाद हरियाणा के किसान ट्रेन से खनौरी बॉर्डर रवाना, भूख हड़ताल में होंगे शामिल पंजाब
    हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का 89 साल की उम्र में निधन ओम प्रकाश चौटाला
    हरियाणा के 5 बार के मुख्यमंत्री रहे ओम प्रकाश चौटाला का राजनीतिक सफर कैसा रहा?  ओम प्रकाश चौटाला

    गोलीबारी की घटना

    अमेरिका: मिसीसिपी में नाइट क्लब के बाहर भीड़ पर गोलीबारी, 3 की मौत; 16 अन्य घायल अमेरिका
    अमेरिका: न्यूयॉर्क के पार्क में अंधाधुंध गोलीबारी; 1 की मौत, 6 घायल अमेरिका
    बिहार: नर्सरी का छात्र अपने बैग में पिस्तौल लेकर स्कूल पहुंचा, छात्रों पर चलाई गोली बिहार
    चंडीगढ़ न्यायालय में गोलीबारी, पंजाब पुलिस के पूर्व AIG ने की IRS दामाद की हत्या  चंडीगढ़
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025