NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / हरियाणा: लड़की ने दूर के भाई पर लगाया रेप का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
    अगली खबर
    हरियाणा: लड़की ने दूर के भाई पर लगाया रेप का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    हरियाणा: लड़की ने दूर के भाई पर लगाया रेप का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 11, 2019
    05:57 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा में एक 24 वर्षीय लड़की ने अपने दूर के भाई पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

    पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के साथ इस उत्पीड़न को लगभग दो महीने पहले अंजाम दिया गया, जब वह परीक्षा देने के लिए गुड़गांव आई थी।

    आरोपी उसे परीक्षा केंद्र पर मिला था और बहला-फुसलाकर अपने साथ होटल ले गया। पुलिस ने कहा कि उसी रात के दौरान पीड़िता का यौन उत्पीड़न किया गया।

    घटना

    22 सितंबर की है घटना

    रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 22 सितंबर की है, लेकिन गुड़गांव पुलिस को इसकी शिकायत रविवार को मिली।

    पीड़िता ने बीते शनिवार हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पुलिस को शिकायत दी थी।

    गुड़गांव पुलिस प्रवक्ता ने बताया महेंद्रगढ़ में लिखी शिकायत को गुड़गांव महिला थाने में ट्रांसफर किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरुआती चरण में है और पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होगा।

    बयान

    पीड़िता ने अपने बयान में क्या कहा?

    पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि वह परीक्षा देने के लिए महेंद्रगढ़ से गुड़गांव आई थी। परीक्षा केंद्र पर उसे रिश्ते में दूर का भाई मिला। उसने पीड़िता को गुड़गांव बस स्टैंड के नजदीक अपने साथ होटल में रुकने के लिए कहा। पीड़िता ने कहा कि उस रात आरोपी ने उसका यौन उत्पीड़न किया था। साथ ही आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया वह अंजाम बुरा होगा।"

    जांच

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना के अगले एक और परीक्षा था। पीड़िता ने इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी और परीक्षा देकर घर लौट गई। कुछ दिन बाद उसने अपने परिजनों के अपने साथ हुए उत्पीड़न की जानकारी दी।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के परिजनों ने महेंद्रगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी।

    पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    रेप

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट नोटपैड में आया नया AI फीचर, यूजर्स ऐसे कर पाएंगे उपयोग माइक्रोसॉफ्ट
    उत्तर प्रदेश: झांसी में छेड़छाड़ के आरोपी युवक को चप्पल से पीटा, कालिख पोतकर घुमाया उत्तर प्रदेश
    'स्क्विड गेम 3' का नया पोस्टर आया सामने, जानिए कब देख पाएंगे वेब सीरीज  स्क्विड गेम
    राजकुमार राव ने जब-जब कॉमेडी पर खेला दांव, कैसा रहा फिल्मों का हाल? राजकुमार राव

    हरियाणा

    "शर्ट से पसीना निचोड़कर पीना पड़ता था", मैक्सिको से लौटे युवकों ने बताई आपबीती भारत की खबरें
    हरियाणा और महाराष्ट्र की विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, जानें पार्टियों और उम्मीदवारों से संबंधित आंकड़े आम आदमी पार्टी समाचार
    महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में इन 10 दिग्गजों पर हैं सबकी निगाहें भारतीय जनता पार्टी
    सांड ने निगले एक लाख रुपये से अधिक के गहने, अब गोबर में हो रही तलाश सिरसा

    रेप

    मुंबई में शर्मनाक घटना, नशे में चूर चार लोगों ने कुत्ते के साथ किया गैंगरेप मुंबई
    #MeToo: आलोक नाथ मामले में 20 साल बाद होगा विनता नंदा का मेडिकल टेस्ट बॉलीवुड समाचार
    बकरी का रेप करते पकड़ा गया व्यक्ति, बचाव में कहा- बकरी से ली थी इजाज़त अफ्रीका
    दिल्ली-NCR में महफूज नहीं महिलाएं, हर रोज 5 बलात्कार तो 8 का शोषण दिल्ली पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025