Page Loader
गुजरात: अमरेली में महिला भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष की पड़ोसियों ने की हत्या, बेटा घायल
गुजरात के अमरेली में महिला भाजपा की पूर्व अध्यक्ष की हत्या

गुजरात: अमरेली में महिला भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष की पड़ोसियों ने की हत्या, बेटा घायल

लेखन गजेंद्र
Nov 16, 2023
11:57 am

क्या है खबर?

गुजरात के अमरेली जिले में महिला भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष मधुबेन जोशी की एक मामूली विवाद में उनके पड़ोसियों ने हत्या कर दी। हमले में उनका बेटा घायल हुआ है। घटना जिले के धारी इलाके में हुई। मधुबेन जोशी घर में अपने पति और बेटे के साथ रहती थीं। बुधवार को उनके पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसने हिंसात्मक रूप ले लिया। हमले में भाजपा की नेता बुरी तरह घायल थीं, जिन्होंने अस्पताल में दम तोड़ा।

हत्या

हत्या के बाद आरोपी फरार 

पुलिस का कहना है कि हत्या में एक से अधिक आरोपियों के शामिल होने की जानकारी मिली है। सभी आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। हमले में भाजपा नेता के पति अपने आप को बचाने में कामयाब हुए, जबकि उनके बेटे को भी चोट पहुंची है। वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों की जानकारी अभी नहीं मिली है। मामले में संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

जांच

पंचायत की पूर्व सदस्य रह चुकी हैं मधुबेन

मधुबेन जोशी धारी तालुका पंचायत की पूर्व सदस्य रह चुकी हैं। उनकी हत्या के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। कांग्रेस के नेता वीरजी थुम्मल ने बुधवार को ही अमरेली में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया था, जिसके बाद हत्या की यह घटना सामने आई है। जोशी के घर पर पार्टी नेताओं का जमावड़ा लगा है। इलाके में वारदात के बाद हड़कंप मचा है।