NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर प्रदेश: विरोधी को फंसाने के लिए गोंडा के पुजारी ने कराया था खुद पर हमला
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश: विरोधी को फंसाने के लिए गोंडा के पुजारी ने कराया था खुद पर हमला

    उत्तर प्रदेश: विरोधी को फंसाने के लिए गोंडा के पुजारी ने कराया था खुद पर हमला

    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 18, 2020
    11:57 am

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुजारी पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने कहा है कि पुजारी ने अपने एक राजनीतिक विरोधी को फंसाने के लिए खुद पर हमला कराया था और इसके लिए एक पेशेवर शूटर को किराए पर लिया था।

    मामले में पुलिस ने मुख्य पुजारी और गांव प्रधान समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पुजारी को अस्पताल से बाहर निकलने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।

    पृष्ठभूमि

    10 अक्टूबर को हुआ था पुजारी पर हमला

    इटियाथोक थाने के तिर्रे मनोरमा गांव स्थित राम जानकी मंदिर के पुजारी अतुल त्रिपाठी उर्फ सम्राट दास को 10 अक्टूबर की रात गोली मारी गई थी। मामले में मंदिर के मुख्य पुजारी महंद सीताराम दास ने गांव के पूर्व प्रधान अमर सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी और दो सहयोगियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया था।

    मामला राजनीतिक विवाद का कारण भी बना था और विरोधियों ने राज्य सरकार पर निशाना साधा था।

    जांच

    पुलिस ने कहा- पूर्व प्रधान को फंसाने के लिए कराया गया हमला

    मामले की जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था जिन्होंने इलेक्ट्रोनिक सबूत, गवाहों के बयान और अन्य जानकारियों के आधार पर पूरी साजिश का भंड़ाफोड़ किया।

    जिलाधिकारी नितिन बंसल और पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने शनिवार को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि महंत सीताराम दास, मौजूदा प्रधान विनय सिंह और पुजारी सम्राट दास ने अमर सिंह को फंसाने के लिए मिलकर इस नकली हमले की साजिश रची थी।

    साजिश

    अमर सिंह से पुरानी दुश्मनी से बदला का बदला लेना चाहते थे महंत और विनय

    पुलिस के अनुसार, गांव की 120 बीघा जमीन को लेकर महंत और अमर सिंह का पुराना झगड़ा चल रहा था। इसके अलावा अमर और विनय के बीच भी प्रधानी को लेकर राजनीतिक विवाद चल रहा था।

    अपना-अपना बदला लेने के लिए महंत और विनय ने अमर को झूठे मामले में फंसाने की साजिश की और इसमें पुजारी को भी शामिल कर लिया। उन्होंने ऐसा हमला करने की साजिश रची जिससे उसकी जान पर कोई खतरा न आए।

    घटनाक्रम

    एक आरोपी ने लगाई पुजारी पर गोली, महंत ने किया सोने का नाटक

    पुलिस अधीक्षक शैलेश ने बताया कि हमले के दिन सभी आरोपी मंदिर में इकट्ठा हुए और उनमें से तीन ने साजिश को अंजाम देने का फैसला लिया। पुजारी की सहमति लेने के बाद एक आरोपी ने उस पर गोली चला दी, वहीं महंत अपने कमरे में सोने का नाटक करते रहे।

    गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे एक होम गार्ड ने टॉर्च की लाइट में तीन लोगों को मौके से भागते देखा।

    जानकारी

    सात आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

    पुलिस के अनुसार, महंत और गांव प्रधान विनय समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुजारी का लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है और उन्हें इलाज के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। एक आरोपी फरार चल रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    उत्तर प्रदेश

    मथुरा कोर्ट ने खारिज की कृष्ण जन्मभूमि विवाद वाली याचिका, इलाहबाद हाईकोर्ट जाएंगे याचिकाकर्ता मथुरा
    उत्तर प्रदेश: अब बलरामपुर में युवती से दरिंदगी, परिजनों का आरोप- हाथ-पैर और कमर तोड़ी; मौत रेप
    बेटियों के लिए कितना सुरक्षित देश? बीते दिनों नाबालिग लड़कियों के साथ रेप की कई घटनाएं मध्य प्रदेश
    हाथरस मामला: फॉरेंसिक रिपोर्ट में नहीं हुई पीड़िता के साथ रेप की पुष्टि- उत्तर प्रदेश पुलिस दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025