NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / गार्गी कॉलेज: महिला आयोग ने लिया छेड़छाड़ की घटना का संज्ञान, धरने पर छात्राएं
    अगली खबर
    गार्गी कॉलेज: महिला आयोग ने लिया छेड़छाड़ की घटना का संज्ञान, धरने पर छात्राएं

    गार्गी कॉलेज: महिला आयोग ने लिया छेड़छाड़ की घटना का संज्ञान, धरने पर छात्राएं

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 10, 2020
    12:19 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज के वार्षिक उत्सव में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ का मामला बढ़ता जा रहा है।

    कॉलेज की छात्राएं आज घटना के विरोध में धरना प्रदर्शन करेंगी, वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले का संज्ञान ले लिया है। आयोग की एक टीम आज कॉलेज का दौरा कर घटना से जुड़े तथ्य जुटाएगी।

    आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने इसे लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है।

    आइये, पूरा मामला जानते हैं।

    घटना

    गार्गी कॉलेज में क्या हुआ था?

    बीती 6 फरवरी को इस महिला कॉलेज के वार्षिक उत्सव रेवरी में बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल की परफॉर्मेंस थी। इसके लिए छात्राओं को पास बांटे गये थे और इसी के आधार पर प्रवेश दिया जाना था।

    छात्राओं का आरोप है कि शाम होते-होते बड़ी संख्या में अधेड़ उम्र के हुड़दंगी कॉलेज में घुस आए और उनके साथ छेड़छाड़ की।

    इनमें से अधिकतर हुड़दंगी शराब के नशे में थे और उन्होंने कॉलेज में जमकर उत्पात मचाया।

    घटना

    छात्राओं ने सुनाई खौफनाक मंजर की कहानी

    बताया जा रहा है कि कॉलेज में घुसे हुडदंगी पास ही एक रैली का आयोजन कर रहे थे।

    एक छात्रा ने बताया, "कॉलेज का उत्सव हमारे लिए खौफनाक बन गया। कैंपस से बाहर के लोग गेट फांदकर अंदर घुस आए। कुछ अधेड़ उम्र के लोग हमारे साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। कुछ ने तो मास्टरबैट तक किया।"

    छात्राओं का कहना है कि शाम होते-होते भीड़ बढ़ती चली गई और लोग लड़कियों को छेड़ने के इरादे से अंदर आए थे।

    घटना

    छेड़छाड़ के इरादे से कैंपस में घुसे थे हुडदंगी

    एक दूसरी छात्रा ने बताया, "ये लोग ग्रुप बनाकर अंदर घुसे थे। कुछ लोगों ने मेरे और मेरी दोस्त के साथ छेड़छाड़ की। वो गंदे इशारे कर रहे थे। जब मैं चिल्लाई तो वो हंस रहे थे।"

    एक और छात्रा ने बताया, "कईयों ने अपनी शर्ट तो कईयो ने शर्ट के बटन खोले हुए थे। कुछ ने मास्टरबैट तक किया। एक-दो ने लड़कियों पर पैसे भी फेंक दिए। वो हमें गलत जगह छू रहे थे, धक्के मार रहे थे।"

    आरोप

    कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

    इस पूरे मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। छात्राओं का कहना है कि जब वो इसकी शिकायत लेकर प्रिंसिपल के पास पहुंची तो उन्होंने उन्हें वापस लौटा दिया।

    वहीं प्रिंसिपल डॉक्टर प्रोमिला कुमार ने इस आरोप से खंडन किया है। उन्होंने कहा कि वो सोमवार को छात्राओं से मिलकर बात करेंगी।

    वहीं छात्राओं ने बताया कि इस वाकये के दौरान पुलिस कॉलेज में मौजूद थी, लेकिन उसने हुड़दंगियों को नहीं रोका।

    जानकारी

    पुलिस को नहीं मिली शिकायत- DCP

    इस पूरे मामले पर साउथ के DCP अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि अभी तक कॉलेज की प्रिंसिपल या छात्राओं की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    राज्यसभा

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली

    EC ने दिया अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को स्टार प्रचारक लिस्ट से हटाने का आदेश अनुराग ठाकुर
    बीते पांच सालों में कैसा रहा दिल्ली विधानसभा में विधायकों का प्रदर्शन? दिल्ली सरकार
    दिल्ली का शाहीन बाग: यहां इन जायकों का लुत्फ जरूर उठाएं लाइफस्टाइल
    बेंगलुरू में है दुनिया का सबसे खराब ट्रैफिक, टॉप-10 में चार भारतीय शहर भारत की खबरें

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली: टिकटों को लेकर अभी से मारामारी शुरू, आपस में भिड़े भाजपा के दो गुट दिल्ली
    दिल्ली में NRC: केजरीवाल के बयान पर बोले मनोज तिवारी, मानसिक संतुलन खो चुके हैं मुख्यमंत्री दिल्ली
    केजरीवाल बोले- मुफ्त में लाखों का इलाज करवाने दिल्ली आते हैं बिहार वाले, तिवारी का पलटवार दिल्ली
    रामलीला में परशुराम बने मनोज तिवारी ने किया "विदेशी घुसपैठियों" का जिक्र, लक्ष्मण को बताया "आतंकी" दिल्ली

    बॉलीवुड समाचार

    'सूर्यवंशी' के बाद 'गोलमाल 5' पर काम करेंगे रोहित शेट्टी, अगले साल शुरू होगी शूटिंग अक्षय कुमार
    अमीषा पटेल को कोर्ट ने भेजा समन, जानें क्या है मामला मनोरंजन
    बिग बॉस 13: विशाल को मिलेगा शॉक! शो में एंट्री लेंगी अभिनेता की एक्स गर्लफ्रेंड मनोरंजन
    शाहरुख, ऐश्वर्या सहित वो बॉलीवुड स्टार्स जिन्होंने हॉलीवुड फिल्मों के अहम रोल किए रिजेक्ट दीपिका पादुकोण

    राज्यसभा

    कश्मीर से हटाया गया अनुच्छेद 370, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख बने केंद्र शासित प्रदेश भारतीय जनता पार्टी
    अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर कांग्रेस में उठी अलग-अलग आवाजें, पार्टी ने बुलाई कार्यसमिति की बैठक जम्मू-कश्मीर
    जम्मू-कश्मीर: विशेष दर्जा खत्म करने पर भारत ने अमेरिका, रूस सहित अन्य देशों को किया सूचित चीन समाचार
    अनुच्छेद 370: हजारों जवान, सैटेलाइट फोन और ड्रोन, जानिये सरकार ने कैसे की बड़ी तैयारी अफगानिस्तान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025