Page Loader
झारखंड: दुमका में कांवड़ लेकर पूजा करने आए गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या
झारखंड के दुमका में गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर: pixabay)

झारखंड: दुमका में कांवड़ लेकर पूजा करने आए गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या

लेखन गजेंद्र
Jul 28, 2023
05:11 pm

क्या है खबर?

झारखंड के दुमका जिले में स्थित बासुकीनाथ मंदिर में दर्शन करने आए एक 40 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अमरनाथ सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, जमशेदपुर में कृष्णानगर के रहने वाला अमरनाथ गैंगस्टर है, जिन पर विभिन्न थानों में 30 से 40 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। वह अपने परिवार के साथ गुरुवार देर रात प्रसिद्ध बासुकीनाथ मंदिर में कांवड़ के साथ दर्शन करने पहुंचा था।

हत्या

कांवड़ियों के वेश में आए थे हमलावार

पुलिस ने बताया कि जरमुंडी थाना क्षेत्र में बासुकीनाथ नंदी चौक के पास चाय की दुकान के बाहर हमलावर कांवड़ियों के वेश में खड़े थे। जैसे ही अमरनाथ उनको दिखे उन्होंने झोले से पिस्तौल निकालकर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से करीब 6 खाली कारतूस पाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।