NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली में नहीं थम रहे अपराध, बंदूक की नोक पर घर के सामने परिवार से लूटपाट
    दिल्ली में नहीं थम रहे अपराध, बंदूक की नोक पर घर के सामने परिवार से लूटपाट
    1/8
    देश 1 मिनट में पढ़ें

    दिल्ली में नहीं थम रहे अपराध, बंदूक की नोक पर घर के सामने परिवार से लूटपाट

    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 01, 2019
    05:09 pm
    दिल्ली में नहीं थम रहे अपराध, बंदूक की नोक पर घर के सामने परिवार से लूटपाट

    दिल्ली में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं। रविवार को इसका एक और उदाहरण देखने को मिला, जब उत्तरी दिल्ली में एक परिवार के साथ बंदूक की नोक पर लूटपाट की गई। ये घटना उनके घर के ठीक सामने हुई। घर की कार पार्किंग क्षेत्र की CCTV फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई है। इसमें 3 नकाबपोश बदमाशों को देखा जा सकता है, जो परिवार को लूट रहे हैं। परिवार के साथ 2 बच्चे भी थे।

    2/8

    घर के सामने परिवार का इंतजार कर रहे थे बदमाश

    घटना मॉडल टाउन में हुई। रविवार जल्दी सुबह पीड़ित वरुण बहल अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अपने ससुराल से घर लौटे थे। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपने घर के सामने मोटरसाइकिल पर तीन नकाबपोशों को देखा तो वो डर गए और घर में घुसने की बजाय सीधे चले गए। लेकिन जब उन्होंने देखा कि आधी रात में घर के दरवाजे खुले हुए हैं तो वो वापस आए और बरामदे के बाहर अपनी मर्सिडीज गाड़ी पार्क कर दी।

    3/8

    गाड़ी से निकलते ही विकास पर तानी बंदूक

    विकास जैसे ही अपनी गाड़ी से बाहर निकले और गेट के पास जाने लगे, तो तीनों बदमाश उनके पास आ गए और उन पर बंदूक तान दी। उन्होंने विकास का पर्स और सोने का ब्रेसलेट छीन लिया। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि बदमाशों को उनकी घड़ी में दिलचस्पी नहीं थी। CCTV फुटेज में विकास की पत्नी को अपने 2 बच्चों के साथ गाड़ी में बैठे हुए देखा जा सकता है, जिनमें से एक उनकी गोद में सो रहा था।

    4/8

    कीमती सामान ढूढ़ते रहे बदमाश

    पत्नी ने अपना फोन भी निकाला, जिससे शायद वह SOS कॉल करने की कोशिश कर रही हैं। इसके बाद एक बदमाश महिला की तरफ जाता है और दरवाजे को खोलकर कीमती सामान खोजता है। इस दौरान महिला बैठी रही। दूसरा बच्चा गाड़ी की पिछली सीट पर बैठा था। विकास ने बताया, "बदमाश ने मेरी पत्नी से पूछा कि क्या उसने गले में कोई चैन पहनी हुई है, जो उसने नहीं पहनी हुई थी।"

    5/8

    डर की वजह से परिवार घर में बंद

    बदमाश ने पत्नी का पर्स ढूढ़ने की कोशिश भी की, लेकिन मिला नहीं। महिला ने पर्स को कार की सीट के नीचे छिपा दिया था। हालांकि बदमाश उसके हाथ से फोन छीनकर ले गया। इसके बाद उन्होंने विकास को गाड़ी की तरफ वापस भेजा और भाग गए। विकास ने कहा, "हमारा परिवार इतना डर गया है कि हम बंद कमरों में अंदर रहना चाहते हैं। हमारे बच्चे रोए जा रहे हैं।

    6/8

    यहां देखिये घटना का वीडियो

    #WATCH Delhi: Family robbed at gunpoint by three masked miscreants at the parking of their residence in Model Town area around 3 am today. pic.twitter.com/KLFWbkMVpZ

    — ANI (@ANI) July 1, 2019
    7/8

    पहले भी ऐसे हमले कर चुके हैं बदमाश

    दिल्ली पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने पहले भी ऐसे ही हमले किए हैं। उन्होंने पुलिस के जवानों पर भी गोली चलाई थी।

    8/8

    दिल्ली में हुई थी 15 घंटे में 5 हत्याएं

    इससे पहले 14-15 जून को दिल्ली में 15 घंटे के अंदर 5 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। उन्होंने लिखा था, "पिछले 24 घंटे में 5 हत्याएं एक बेहद गंभीर स्थिति है। मैं दिल्ली के उपराज्यपाल और गृह मंत्रालय से राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति पर तत्काल ध्यान देने की अपील करता हूं।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली
    गृह मंत्रालय
    अरविंद केजरीवाल
    क्राइम समाचार

    दिल्ली पुलिस

    मनोज तिवारी को मिली जान से मारने धमकी, प्रधानमंत्री को मारने के लिए भी तैयार आरोपी नरेंद्र मोदी
    दिल्लीः ब्रेकअप होने के डर से लड़की ने फेंका बॉयफ्रेंड पर तेजाब, गिरफ्तार दिल्ली
    मनीष सिसोदिया ने साधा गंभीर पर निशाना, कहा- कमेंट्री कर पैसा कमाने में बिजी है सांसद दिल्ली
    थम नहीं रहे दिल्ली में अपराध, 15 घंटे के अंदर 5 लोगों की गोली मारकर हत्या दिल्ली

    दिल्ली

    मनोज तिवारी ने केजरीवाल और सिसोदिया पर लगाए घोटाले के आरोप, जानें मामला अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली के साथ-साथ इन राज्यों में भी बढ़ी गर्मियों की छुट्टियां, जानें अब कब खुलेंगे स्कूल हरियाणा
    DU ने जारी की पहली कट ऑफ लिस्ट, प्रवेश के लिए इन बातों का रखें ध्यान शिक्षा
    नरसिम्हा के पोते ने कहा- पूर्व प्रधानमंत्री के साथ हुए अन्याय के लिए माफी मांगे सोनिया-राहुल तेलंगाना

    गृह मंत्रालय

    राजनीतिक हिंसा पर केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल सरकार से तलब की रिपोर्ट, दूसरी एडवाइजरी जारी पश्चिम बंगाल
    बांका में शिक्षा व्यवस्था की सूरत बदलने वाले अधिकारी को बनाया गया रक्षामंत्री का निजी सचिव बिहार
    सुषमा स्वराज को राज्यपाल बनाने की उड़ी अफवाह, खुद बताई सच्चाई सुषमा स्वराज
    पश्चिम बंगाल हिंसा: केंद्र और राज्य सरकार आमने-सामने, गृह मंत्रालय ने बताया कानून व्यवस्था की असफलता पश्चिम बंगाल

    अरविंद केजरीवाल

    योगेंद्र यादव ने किया राजनीतिक पार्टी का ऐलान, 'सीटी' चुनाव चिन्ह के साथ लड़ेगी हरियाणा विधानसभा हरियाणा
    केजरीवाल सरकार का छात्रों को तोहफा, हायर एजुकेशन के लिए 10 लाख तक का मिलेगा लोन दिल्ली
    क्या है 'एक देश, एक चुनाव' और इस पर पूरी बहस? जानें इसके फायदे और नुकसान भारत की खबरें
    'मेट्रो मैन' श्रीधरन ने महिलाओं को मुफ्त यात्रा को बताया 'बीमारी', प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग दिल्ली मेट्रो

    क्राइम समाचार

    विकास चौधरी हत्याकांडः खट्टर बोले, जिस व्यक्ति पर 13 मामले दर्ज, उसके साथ कुछ भी संभव हरियाणा
    हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता की दिनदहाड़े हत्या, मारी गईं 10-12 गोलियां हरियाणा
    दिल्ली में खौफनाक वारदात, ट्यूशन टीचर ने की पत्नी और तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या दिल्ली
    मुंबई: व्हेल की उल्टी बेचने के आरोप में व्यक्ति गिरफ़्तार, जानें मामला भारत की खबरें
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023