Page Loader
विदेश मंत्रालय के अधिकारी के गंभीर आरोप, कहा- मंत्रालय में हो रहा उत्पीड़न, जयशंकर सबसे भ्रष्ट
विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने गंभीर आरोप लगाए

विदेश मंत्रालय के अधिकारी के गंभीर आरोप, कहा- मंत्रालय में हो रहा उत्पीड़न, जयशंकर सबसे भ्रष्ट

लेखन गजेंद्र
Feb 24, 2025
07:07 pm

क्या है खबर?

विदेश मंत्रालय के अधिकारी रोहन मेहता का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वे मंत्रालय के कामकाज पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगा रहे हैं। रोहन ने यूट्यूब पर अपना वीडियो साझा कर बताया कि वे पिछले 8 साल से मंत्रालय में कार्यरत हैं और इस दौरान उन्होंने काफी चीजें अनुभव की है। उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर को सबसे भ्रष्ट बताते हुए कहा कि वे देश ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी भरोसेमंद नहीं।

आरोप

रोहन ने वीडियो में क्या आरोप लगाया?

मंत्रालय में सहायक सेक्शन अधिकारी (प्रशासन और लेखा) रोहन ने वीडियो में बताया कि जब वे ब्राजील के साओ पाउलो में महावाणिज्य दूतावास में थे, तब उन्होंने वहां की प्रमुख बेहद लापरवाही से नौकरी करते देखा। उन्होंने वहां के एक अधिकारी पर लड़कियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही कुछ अन्य अधिकारियों के भी नाम लिए हैं। उन्होंने बताया कि एक महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी, लेकिन प्रमुख ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पत्र

रोहन के खिलाफ लगे थे आरोप

रोहन ने वीडियो में बताया कि उन्होंने जब दूतावास में वरिष्ठ अधिकारियों को पता चला कि वह शिकायत कर सकते हैं तो उनके ऊपर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया। हालांकि, रोहन ने दावा किया कि जांच के दौरान उनके खिलाफ शिकायत को वापस ले लिया गया था। उन्होंने बताया कि उनके ऊपर उनकी मंगेतर को ब्राजील में साथ रखने का आरोप लगा था, जबकि उन्होंने इसे साबित किया कि वह उनके साथ नहीं थीं।

आरोप

एक्स पर विस्तार से लिखी है बात

रोहन ने यूट्यूब पर वीडियो साझा करने से पहले 13 जनवरी, 2025 को अपनी पूरी बात लिखी थी। उन्होंने वीडियो को अंग्रेजी और हिंदी में साझा किया है। उन्होंने 22 नवंबर, 2023 का एक मेमोरेंडम भी साझा किया है, जो दूतावास की ओर से उनको दिया गया था। उनको सरकारी कार्य में उनके आचरण को देखते हुए चेतावनी दी गई है। न्यूजबाइट्स उनके दावे और आरोपों की पुष्टि नहीं करता है।

ट्विटर पोस्ट

एक्स पर वायरल हो रहा रोहन मेहता का वीडियो