Page Loader
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके
दिल्ली में आए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके

संपादन Manoj Panchal
Mar 21, 2023
10:40 pm

क्या है खबर?

दिल्ली समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके तुर्कमेनिस्तान, भारत, कजाकिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान और किर्गिस्तान में महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.8 और भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकलने लगे, जिनकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। दिल्ली में एक ईमारत को नुक्सान पहुंचने की खबर भी सामने आई है।

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली-NCR में महसूस हुए भूकंप के झटके

रिपोर्ट

जोन-4 में है दिल्ली

भारत को भूकंप के क्षेत्र के आधार पर चार हिस्सों (जोन-2, जोन-3, जोन-4 और जोन-5) में बांटा गया है। जोन-2 सबसे कम और जोन-5 सबसे अधिक खतरे वाला जोन है। जोन-5 में उत्तर-पूर्व के सभी राज्य, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्से आते हैं। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से और दिल्ली जोन-4 में आते हैं। मध्य भारत कम खतरे वाले हिस्से जोन-3 में आता है, जबकि दक्षिण भारत के ज्यादातर हिस्से जोन-2 में आते हैं।