NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली के बाद अब बिहार और ओडिशा में भी भूकंप के झटके, 4.0 मापी गई तीव्रता
    अगली खबर
    दिल्ली के बाद अब बिहार और ओडिशा में भी भूकंप के झटके, 4.0 मापी गई तीव्रता
    दिल्ली के बाद बिहार के सीवान में भूकंप

    दिल्ली के बाद अब बिहार और ओडिशा में भी भूकंप के झटके, 4.0 मापी गई तीव्रता

    लेखन गजेंद्र
    Feb 17, 2025
    09:21 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली में भूकंप के तेज झटके लगने के कुछ घंटे बाद बिहार के सीवान और ओडिशा के पुरी में भी तेज भूकंप से लोग सहम गए।

    राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बिहार में भूकंप का केंद्र सीवान में बताया जा रहा है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई है।

    ओडिशा में भूकंप का केंद्र पुरी रहा, जहां 4.7 तीव्रता के झटके लगे हैं। इसके अलावा सिक्किम में भी 2.3 तीव्रता का झटका महसूस किया गया।

    भूकंप

    कहां-कहां आया भूकंप?

    राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सोमवार को सबसे पहले भूकंप इंडोनेशिया में दर्ज किया गया, जो रात 2:30 बजे आया था। इसकी तीव्रता 4.2 थी।

    इसके बाद सुबह 5:36 बजे दिल्ली -NCR में भूकंप का तेज झटका लगा, जिसकी तीव्रता 4.0 मापी गई। इसके बाद बाद 8:02 बजे सीवान में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया।

    इसके साथ ही बांग्लादेश में भी 8:56 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप आया है, जो 10 किलोमीटर गहराई में था।

    डर

    दिल्ली में धौला कुआं रहा केंद्र

    दिल्ली में भूकंप का केंद्र धौला कुआं में दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के पास 5 किलोमीटर की गहराई पर था।

    यह 28.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.16 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। गहराई कम होने और केंद्र दिल्ली में होने के कारण इसका असर दिल्ली-NCR में ज्यादा महसूस किया गया।

    तेज झटकों के कारण दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए।

    किसी नुकसान की खबर नहीं है।

    ट्विटर पोस्ट

    दिल्ली में देखिए कितना तेज था भूकंप

    दिल्ली के इस भूकंप ने तो सब कुछ हिला दिया।#earthquake pic.twitter.com/WyYCf20x6S

    — Ravindra Singh Sheoran (@TellingRavindra) February 17, 2025

    संदेश

    भूकंप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया आगाह

    भूकंप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर लोगों को आगाह किया।

    उन्होंने लिखा, 'दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने, संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया गया है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।'

    सोशल मीडिया पर भी कई भयावह वीडियो सामने हैं, जिनमें CCTV कैमरों ने भूकंप के दौरान हिलती चीजों को रिकॉर्ड किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    बिहार
    भूकंप
    ओडिशा

    ताज़ा खबरें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

    दिल्ली

    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: केजरीवाल-सिसोदिया हारे, 27 साल बाद भाजपा की सरकार दिल्ली विधानसभा चुनाव
    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: मालवीय नगर से सोमनाथ भारती हारे, भाजपा प्रत्याशी को मिली जीत दिल्ली विधानसभा चुनाव
    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: बाबरपुर से गोपाल राय जीते, 18,000 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराया दिल्ली विधानसभा चुनाव
    दिल्ली विधानसभा चुनावों में क्यों साफ हो गई अरविंद केजरीवाल की AAP, ये हैं कारण  दिल्ली विधानसभा चुनाव

    बिहार

    बिहार: खान सर की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती; गिरफ्तारी पर भी सामने आई बड़ी जानकारी पटना
    केंद्र सरकार ने राज्यों से क्यों की सर्पदंश को अधिसूचित बीमारी घोषित करने की अपील? केंद्र सरकार
    तलाक के मामलों में कैसे निर्धारित होगा गुजारा भत्ता? सुप्रीम कोर्ट ने तय किए 8 कारक सुप्रीम कोर्ट
    अतुल सुभाष के चाचा का आरोप, पत्नी ने अदालत में उसे आत्महत्या के लिए उकसाया बेंगलुरु

    भूकंप

    उत्तर भारत में भूकंप के झटके, 6.4 दर्ज की गई तीव्रता दिल्ली
    नेपाल भूकंप: अब तक 140 की मौत, मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका नेपाल
    #NewBytesExplainer: नेपाल से लेकर तुर्किये तक, इस सदी विनाशकारी भूकंपों में हुई इतनी तबाही  नेपाल
    दिल्ली में फिर लगे भूकंप के झटके, नेपाल में था केंद्र दिल्ली

    ओडिशा

    भारत के 5 प्रसिद्ध गर्म पानी के चश्मे, यहां एक बार जरूर जाएं यात्रा
    ओडिशा: बालासोर में स्कूल का मिड-डे मील खाने से 100 बच्चे बीमार, खाने में छिपकली निकली मिड डे मील
    ओडिशा: स्वतंत्रता दिवस पर महिला कर्मचारियों के लिए ऐलान, 1 दिन का मासिक धर्म अवकाश मिलेगा महिलाओं का स्वास्थ्य
    ओडिशा विधानसभा में कांग्रेस और BJD का प्रदर्शन, सभापति के आसन पर चढ़े विधायक विधानसभा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025