NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / नागरिकता कानून के खिलाफ बयान देने के लिए डॉ कफील खान पर लगाया गया NSA
    नागरिकता कानून के खिलाफ बयान देने के लिए डॉ कफील खान पर लगाया गया NSA
    देश

    नागरिकता कानून के खिलाफ बयान देने के लिए डॉ कफील खान पर लगाया गया NSA

    लेखन मुकुल तोमर
    February 14, 2020 | 02:40 pm 1 मिनट में पढ़ें
    नागरिकता कानून के खिलाफ बयान देने के लिए डॉ कफील खान पर लगाया गया NSA

    नागरिकता कानून (CAA) के विरोध में "भड़काऊ" भाषण देने के लिए गोरखपुर के डॉ कफील खान पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जेल में बंद कफील का सोमवार को कोर्ट से जमानत मिली थी और उन्हें रिहा किया जाना था, लेकिन रिहाई से पहले ही उन पर NSA लगा दिया गया। NSA के तहत किसी भी आरोपी को बिना आरोप तय किए एक साल तक हिरासत में रखा जा सकता है।

    क्या कहा था कफील खान ने?

    कफील पर 12 दिसंबर, 2019 को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में CAA के खिलाफ भड़काऊ बयान देने का आरोप है। अपने भाषण में उन्होंने कहा था कि CAA मुस्लिमों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाने की साजिश है और इसे लाकर सरकार ये दिखाना चाहती है कि भारत एक देश नहीं है। वहीं अमित शाह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि मोटा भाई सबको हिंदू या मुस्लिम बनना सिखा रहे हैं।

    RSS पर भी साधा था निशाना

    कफील ने अपने भाषण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, "यह लड़ाई हमारे अस्तित्व की लड़ाई है। RSS के स्कूलों में बच्चों को बताया जाता है कि दाढ़ी वाले लोग आतंकवादी होते हैं। जब से RSS का उदय हुआ है, मुझे संविधान पर भरोसा नहीं रह गया।" उनके खिलाफ धर्म के आधार पर नफरत फैलाने के लिए FIR दर्ज की गई थी और 29 जनवरी को उन्हें मुंबई से गिरफ्तार किया गया था।

    सोमवार को कोर्ट ने दी थी जमानत, रिहाई में हो रही थी देरी

    गिरफ्तारी के बाद कफील को अलीगढ़ लाया गया, जहां से जल्द ही उन्हें पड़ोसी जिले मथुरा की जेल में भेज दिया गया। सोमवार को ही अलीगढ़ की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) कोर्ट ने उन्हें इस मामले में जमानत दी थी और उन्हें जेल से रिहा किया जाना था। हालांकि उनकी रिहाई में देरी हो रही थी और इसे लेकर उनके परिवार ने CJM कोर्ट में अपील भी की थी। अब उन पर NSA लगाए जाने की खबर आई है।

    पुलिस अधीक्षक ने की NSA लगाए जाने की पुष्टि

    पुलिस अधीक्षक (अपराध) आशुतोष द्विवेदी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अलीगढ़ जिला मजिस्ट्रेट ने कफील खान पर NSA लगाया गया है। खबरों के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट की ओर से ये जानकारी गुरुवार को मथुरा जेल प्रशासन को पहुंचाई गई।

    परिवार ने खड़े किए NSA लगाए जाने पर सवाल

    कफील पर NSA लगाए जाने पर सवाल खड़े करते हुए उनके भाई अदील खान ने बताया, "हमें शुक्रवार सुबह पता चला कि कफील पर NSA लगा दिया गया है और अब वो जेल से बाहर नहीं आएगा। ये अस्वीकार्य है। उसे राज्य सरकार के इशारों पर निशाना बनाया जा रहा है।" वहीं कफील की पत्नी डॉ सबिस्ता खान ने भी कफील के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए कई लोगों से मदद मांगी।

    क्या है NSA?

    NSA उन लोगों पर लगाया जाता है जिन्हें देश की सुरक्षा के लिए खतरा माना जाता है। इसके तहत हिरासत में लिए गए व्यक्ति को वो अधिकार प्राप्त नहीं होते जो अन्य मामलों में हिरासत में लिए गए लोगों को मिलते हैं। उसे बिना आरोप तय किए एक साल तक हिरासत में रखा जा सकता है। अपने बेहद कठोर प्रावधानों और प्रशासन और पुलिस को अत्यधिक शक्तियां देने के कारण NSA हमेशा ही विवादों में रहा है।

    कौन हैं डॉ कफील खान?

    अगस्त, 2017 में गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन खत्म होने के कारण 63 बच्चों की मौत के मामले में कफील पहली बार चर्चा में आए थे। घटना के समय वो अस्पताल में बतौर बच्चों के डॉक्टर तैनात थे और उन पर इसे रोकने के लिए कदम नहीं उठाने, लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। आरोप लगने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था और वो नौ महीने जेल में भी रह चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    उत्तर प्रदेश
    मथुरा
    अमित शाह
    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)
    कफील खान
    अलीगढ़
    नागरिकता कानून

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश में 1,800 से भी अधिक विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण शिक्षा
    लखनऊ: कोर्ट परिसर में बम धमाका, तीन लोग घायल लखनऊ
    UP BEd Joint Entrance Exam 2020 के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, जानें विवरण शिक्षा
    अब UP बोर्ड के कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र भी पढ़ेंगे NCERT सिलेबस पर आधारित किताबें NCERT

    मथुरा

    उत्तर प्रदेश के इस गाँव में करवा चौथ के दिन महिलाएँ नहीं रखती व्रत, जानें क्यों उत्तर प्रदेश
    आखिरकार भाजपा में शामिल हुईं प्रसिद्ध गायिका और डांसर सपना चौधरी, काफी समय से थीं अटकलें दिल्ली
    अलीगढ़: तांत्रिक के साथ संबंध बनाने से इनकार करने पर पत्नी की हत्या, गंगा में डुबोया उत्तर प्रदेश
    कांग्रेस में शामिल होने की बात खारिज कर भाजपा नेता मनोज तिवारी से मिलीं सपना चौधरी भारतीय जनता पार्टी

    अमित शाह

    नेताओं के भड़काऊ बयानों से दिल्ली में हुआ भाजपा को नुकसान- अमित शाह दिल्ली
    शिवसेना ने दिल्ली में भाजपा की हार को बताया अहंकार और अमित शाह की हार छत्तीसगढ़
    सरकार के पास नहीं है 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' की आधिकारिक जानकारी, लोकसभा में दिया जवाब दिल्ली
    संसद में लिखित जवाब में सरकार ने कहा- देशव्यापी NRC पर अभी तक कोई फैसला नहीं नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)

    RSS को कौरव बताते हुए राहुल ने कहा- क्या पांडव कभी गलत GST या नोटबंदी करते? भारत जोड़ो यात्रा
    बिहार: RSS प्रमुख मोहन भागवत के भागलपुर दौरे को लेकर ISI और नक्सलियों ने दी धमकी भागलपुर
    RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- ब्रिटिश काल से पहले भारत की 70 प्रतिशत आबादी थी शिक्षित हरियाणा
    RSS की एक महिला शाखा का अभियान, गर्भ में ही बच्चों को सिखाए जाएंगे भारतीय संस्कार गर्भवती महिला

    कफील खान

    उत्तर प्रदेश पुलिस ने कफील खान को किया गिरफ्तार, AMU में भड़काऊ भाषण देने का आरोप उत्तर प्रदेश
    गोरखपुर BRD कॉलेज में 63 बच्चों की मौत का मामला: जांच रिपोर्ट में कफील खान आरोपमुक्त गोरखपुर
    हाई कोर्ट का डॉ कफील खान को रिहा करने का आदेश, कहा - NSA लगाना गैरकानूनी उत्तर प्रदेश पुलिस
    जेल से रिहा हुए डॉ कफील, बाहर निकलते ही बोले- बाल हठ कर रही योगी सरकार योगी आदित्यनाथ

    अलीगढ़

    केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की JNU और जामिया के छात्रों को धमकी, बोले- इलाज कर देंगे पश्चिम बंगाल
    उत्तर प्रदेश: प्रदर्शनों की संभावना को देखते हुए हाई अलर्ट, 21 जिलों में इंटरनेट बंद मेरठ
    महिला IAS अधिकारी से एकतरफा प्यार, CISF अधिकारी ने उसके पति के लिए बनाया खतरनाक प्लान दिल्ली पुलिस
    अलीगढ़ः गीता और रामायण पढ़ रहे शख्स की घर में घुसकर पिटाई, दो युवक गिरफ्तार उत्तर प्रदेश

    नागरिकता कानून

    शाहीन बाग पर SC- अनिश्चितकाल के लिए नहीं हो सकता विरोध-प्रदर्शन; सड़कें बंद करना उचित नहीं दिल्ली पुलिस
    CAA: केंद्रीय मंत्री बोले- अगर भारतीय नागरिकता की पेशकश की तो आधा बांग्लादेश खाली हो जाएगा भारत की खबरें
    मुंबई: कैब में बैठकर CAA की बात कर रहा था कवि, थाने ले गया ड्राइवर पाकिस्तान समाचार
    क्या PFI से जुड़े हैं AAP नेता संजय सिंह और कांग्रेस नेता उदित राज के तार? दिल्ली
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023