NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / बारिश में फंसी फ्लाइट में यात्रियों को जबरन विमान में गुजारनी पड़ी रात, DGCA करेगा जांच
    बारिश में फंसी फ्लाइट में यात्रियों को जबरन विमान में गुजारनी पड़ी रात, DGCA करेगा जांच
    देश

    बारिश में फंसी फ्लाइट में यात्रियों को जबरन विमान में गुजारनी पड़ी रात, DGCA करेगा जांच

    लेखन प्रमोद कुमार
    September 05, 2019 | 07:39 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बारिश में फंसी फ्लाइट में यात्रियों को जबरन विमान में गुजारनी पड़ी रात, DGCA करेगा जांच

    इंडिगो एयरलाइन्स पर जयपुर जाने वाली उड़ान में सवार यात्रियों को रातभर जबरन विमान में बैठाए रखने के आरोप लगे हैं। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इंडिगो की जयपुर जाने वाली उड़ान के यात्रियों ने बताया कि बारिश के कारण उनकी विमान मुंबई से उड़ान नहीं भर पाया था और उन्हें पूरी रात विमान में गुजारनी पड़ी। बारिश के चलते इंडिगो समेत कई कंपनियों के विमान उड़ान नहीं भर पाए थे।

    यात्रियों ने लगाए इंडिगो पर आरोप

    एक यात्री ने बताया, "मेरी इंडिगो की फ्लाइट को बुधवार शाम 7.55 मिनट पर जयपुर के लिए उड़ान भरनी थी। इसने अगले दिन सुबह छह बजे उड़ान भरी और मैं जयपुर आठ बजे पहुंचा हूं। मैं लगभग आधी रात को विमान में सवार हुआ था। सुबह उड़ान भरने तक सभी यात्रियों को विमान में बिठाए रखा गया।" उन्होंने आरोप लगाया कि यात्रियों को खाना नहीं दिया गया। यात्रियों ने जब हल्ला किया तो CISF सुरक्षाबलों को बुला लिया गया।

    DGCA ने कहा- मामले की जांच होगी

    मामला सामने आने के बाद DGCA के अधिकारी ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में इंडिगो से जवाब मांगा गया है। साथ ही इंडिगो से उड़ाने रद्द करने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

    बारिश के कारण मुबंई एयरपोर्ट से 30 उड़ानें रद्द

    भारी बारिश के चलते देश के दूसरे सबसे व्यस्त हवाई अड्डे मुंबई के शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है। गुरुवार तक 30 उड़ाने रद्द की गईं, जबकि 100 से ज्यादा उड़ानों को देरी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा मुंबई में उतरने वाली कई उड़ानों को दूसरे हवाई अड्डों पर भेजा गया है। उड़ानें रद्द होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और लोग एयरपोर्ट के बाहर सोते नजर आए।

    आफत बनकर बरस रहा पानी

    मुंबई में मंगलवार से हो रही भारी बारिश के कारण कभी न रुकने वाले शहर की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। मुंबई के कई इलाकों में कमर तक पानी भर गया है, जिससे बस और रेल यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया है। बारिश की वजह से TST-ठाणे लोकल कुर्ला और सायन के बीच रुक गई, जिसके बाद यात्रियों को बीच रास्ते बाहर निकालना पड़ा। वहीं कई कर्मचारियों ने यातायात बंद होने के कारण अपने ऑफिस में रात गुजारी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मुंबई
    जयपुर
    इंडिगो

    मुंबई

    मुंबई में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट, मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी ठाणे
    हाफिज सईद, दाऊद, अजहर और लखवी नए कानून के तहत आतंकी घोषित, रेड कॉर्नर नोटिस जारी पाकिस्तान समाचार
    गणेशोत्सव की हुई शुरुआत, बाप्पा को खुश रखना चाहते हैं तो न करें ये तीन काम महाराष्ट्र
    विकास दर कम रहने का शेयर बाजार पर भारी असर, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट चीन समाचार

    जयपुर

    फ्रॉ़ड केस में बयान दर्ज कराने मुरादाबाद पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा, जानिए पूरा मामला अक्षय कुमार
    कुश के वंशजों के दावे के बाद करणी सेना प्रमुख ने कहा- मैं लव का वंशज भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    भाजपा सांसद का दावा- राम के बेटे कुश का वंशज है उनका परिवार, दिखाए दस्तावेज भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    भीड़ का शिकार बने पहलू खान के खिलाफ राजस्थान पुलिस ने दायर की चार्जशीट हरियाणा

    इंडिगो

    IRCTC दे रहा थाईलैंड की यात्रा का बेहतरीन ऑफ़र, जानें किराया और अन्य मुख्य बातें चेन्नई
    दिन में सैंकड़ों उड़ान भरने वाली जेट एयरवेज जमीन पर कैसे आ गई? मुंबई
    संसदीय समिति ने बताया- इंडिगो सबसे खराब एयरलाइन, एयर इंडिया की लगेज पॉलिसी सबसे अच्छी एयर इंडिया
    कोरोना की मार: घटती कमाई को लेकर इंडिगो करेगा कर्मचारियों के वेतन में कटौती एयर एशिया
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023