Loading...
टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- राज्य के बाहर बनाई गई वारदात की योजना
टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में मुख्यमंत्री फडणवीस ने बयान दिया

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- राज्य के बाहर बनाई गई वारदात की योजना

लेखन गजेंद्र
Oct 19, 2026
11:29 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में रविवार रात को हुई गोलीबारी के मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को बयान दिया। उन्होंने नागपुर में पत्रकारों को संबोधित कर कहा कि घटना निंदनीय है, पुलिस ने कई सुराग ढूंढ लिए हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वारदात की योजना राज्य के बाहर बनाई गई थी और जल्द ही मुख्य सरगना का पुलिस की गिरफ्त में होगा।

गोलीबारी

क्या बोले फडणवीस?

फडणवीस ने कहा, "यह एक बहुत ही गंभीर और निंदनीय मामला है। मुंबई पुलिस ने इसे पूरी गंभीरता से लिया है। उन्हें कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर वे काम कर रहे हैं और कुछ लोगों की पहचान भी कर ली गई है। इन लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा, हम उन मास्टरमाइंड्स का भी पता लगाएंगे जो छिपे हुए हैं और दूर से ही आदेश देते हैं।"

बयान

केंद्र और राज्य की सरकारों के साथ बिठा रहे तालमेल- फडणवीस

उन्होंने कहा, "इनमें से कोई भी व्यक्ति महाराष्ट्र के भीतर से काम नहीं कर रहा है। जो राज्य के भीतर थे, वो पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। ये अपराधी महाराष्ट्र या देश के बाहर से काम कर रहे हैं। जिन राज्यों से ये काम कर रहे हैं, वहां की सरकारों और विदेश से काम करने वालों के मामले में केंद्र की मदद लेकर, हम इन्हें ढूंढ निकालेंगे और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। ये लोग कायर हैं।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

मुख्यमंत्री फडणवीस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

ADVERTISEMENT