
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर का कहर, कई उड़ानें प्रभावित
क्या है खबर?
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य गुरुवार सुबह घने कोहरे की चादर से ढके रहे। यहां दृश्यता कम होने से उड़ानों और ट्रेनों पर असर पड़ा।
दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलावा चंडीगढ़, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान शीतलहर ने लोगों को कंपकंपा दिया।
इंडिया टुडे के मुताबिक, सुबह 5ः30 बजे सफदरजंग में 500 मीटर, लखनऊ, बीकानेर और गया में 25 मीटर और जयपुर में 50 मीटर दृश्यता थी।
ठंड
9 जनवरी तक ऐसी ही रहेगी स्थिति
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, शीतलहर और कोहरे में अभी कोई कमी नहीं होगी। 9 जनवरी तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 9 जनवरी को बारिश की भी संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
घने कोहरे की वजह से बुधवार और गुरुवार को दिल्ली से कई उड़ानें प्रभावित हुईं और ट्रेनें लेट पहुंची।
ट्विटर पोस्ट
मध्य प्रदेश के भोपाल में कोहरे का दृश्य
#WATCH मध्य प्रदेश: भोपाल में शीतलहर के साथ घना कोहरा देखा गया। pic.twitter.com/yL7p6JNMAV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2024