Page Loader
दिल्ली में कोहरे से सड़क पर दिखना मुश्किल, 165 से अधिक उड़ानें और 26 ट्रेनें प्रभावित
दिल्ली में कोहरे से दृश्यता शून्य हुई (तस्वीर: एक्स/@HimalayanMailJK)

दिल्ली में कोहरे से सड़क पर दिखना मुश्किल, 165 से अधिक उड़ानें और 26 ट्रेनें प्रभावित

लेखन गजेंद्र
Jan 10, 2025
10:00 am

क्या है खबर?

दिल्ली में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है। शुक्रवार सुबह कोहरे की घनी चादर से सड़क पर दिखना मुश्किल हो गया। कई इलाकों में दृश्यता शून्य दर्ज की गई है। दिल्ली में शुक्रवार तड़के न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान 5 डिग्री से कम जाने पर शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी है। कोहरे की वजह से दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर भी असर पड़ा और यह 'गंभीर' श्रेणी में है।

कोहरा

165 से अधिक उड़ानें प्रभावित और 26 ट्रेनें लेट

दिल्ली में कोहरे की वजह से गुरुवार और शुक्रवार को 165 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई हैं। दिल्ली हवाई अड्डे ने यात्रियों को एयरलाइंस से संपर्क बनाने को कहा है। हवाई अड्डा ने सूचना दी कि घने कोहरे के कारण उड़ानों के प्रस्थान पर असर पड़ा है। हालांकि, CAT-III के अनुरूप उड़ानें दिल्ली हवाई अड्डे पर उतर सकती हैं और प्रस्थान कर सकती हैं। कोहरे की वजह से हमसफर, तेजस समेत 26 ट्रेनें लेट हैं।

ट्विटर पोस्ट

लेट ट्रेनों की सूची

बारिश

दिल्ली में बारिश के आसार, सुधरेगी हवा

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शुक्रवार सुबह 7 बजे औसत AQI 409 दर्ज किया। गुरुवार सुबह यह 299 दर्ज किया गया था, जो 'खराब' श्रेणी में था। हवा सुधरने की जगह शुक्रवार को और बिगड़ गई। इसका प्रमुख कारण कोहरा है। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 11 और 12 जनवरी को दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है, जिससे प्रदूषण कुछ हद तक कम हो सकता है।

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली में कोहरा

ट्विटर पोस्ट

कोहरे में कुछ इस तरह पार्क हो रहे विमान