Loading...
दिल्ली के 5-सितारा शांगरी-ला होटल में महिला को शौचालय का उपयोग करने से रोका गया
दिल्ली के 5-सितारा शांगरी-ला होटल में महिला को शौचालय का उपयोग करने से रोका गया

दिल्ली के 5-सितारा शांगरी-ला होटल में महिला को शौचालय का उपयोग करने से रोका गया

लेखन गजेंद्र
Oct 06, 2026
03:52 pm

क्या है खबर?

दिल्ली की एक महिला ने दावा किया है कि उसे 5-सितारा होटल में शौचालय का उपयोग करने से मना कर दिया, क्योंकि वह उस होटल में अतिथि नहीं थी। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में शांगरी-ला होटल रिसेप्शन एरिया की ओर इशारा करते हुए महिला ने कहा, "भाई, ये इतना बड़ा होटल है और ये महिलाओं को वॉशरूम नहीं जाने दे रहे हैं।" महिला का कहना है कि आपातकालीन स्थिति में भी सुविधा नहीं दी जा रही है।

बयान

कानून का भी जिक्र किया

वीडियो साझा करने वाली महिला प्रज्ञा ने एक्स पर लिखा कि क्या जो होटल का मेहमान नहीं है, उसका मतलब यह है कि इमरजेंसी में भी आपको मना किया जा सकता है?

उन्होंने बताया, 'भारत का पुराना 'इंडियन सराय एक्ट, 1867' यात्रियों के लिए होटलों में टॉयलेट की सुविधा का प्रावधान करता है। इसलिए, इसे "प्राइवेट प्रॉपर्टी, उनके नियम" कहने से पहले, क्या हमें यह नहीं देखना चाहिए कि असल में कानून क्या कहता है?'

बहस

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ होटल की आलोचना कर रहे हैं, जबकि कुछ महिला पर निशाना साध रहे हैं।

एक उपयोगकर्ता ने लिखा कि कभी कोई होटल के गेट पर नहीं पूछता की मेहमान हैं या आगंतुक, बस अंदर जाकर शौचालय उपयोग करके वापस आ सकते हैं।

एक अन्य ने लिखा कि अगर होटलों के शौचालय स्वतंत्र रूप से उपयोग होने लगे तो वह सार्वजनिक शौचालय बन जाएंगे।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

घटना का वीडियो

ADVERTISEMENT