Page Loader
दिल्ली: पश्चिम विहार में ऑफिस से लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या
दिल्ली के पश्चिम विहार में महिला को सड़क पर गोली मारी (तस्वीर: विकिमीडिया)

दिल्ली: पश्चिम विहार में ऑफिस से लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या

लेखन गजेंद्र
Jan 31, 2023
11:52 am

क्या है खबर?

दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में सोमवार शाम को ऑफिस से घर लौट रही 32 वर्षीय ज्योति की बाइक पर सवार दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, घटना शाम 7ः30 बजे की है। महिला फ्लिपकार्ट के कुरिअर डिपार्टमेंट में कार्यरत थी। उसके पति दीपक ने बताया कि जब ज्योति रास्ते में थी, तभी बाइक और स्कूटर पर सवार लोगों ने उसके पेट पर नजदीक से गोली मारी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वारदात

रेड लाइट के पास मारी गई गोली

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, पश्चिम दिल्ली के मीरा बाग इलाके में रेड लाइट के पास महिला को गोली मारी गई। पुलिस को घटना की सूचना 11ः00 बजे मिली। महिला के पति के अलावा तीन बच्चे भी हैं। महिला का बड़ा बेटा 17 साल का है। वारदात के वक्त महिला के पास स्कूटी भी थी, लेकिन पुलिस को वह मौके से नहीं मिली। पुलिस प्रेम प्रसंग से जुड़े कोण से भी मामले की जांच कर रही है।