NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में शीतलहर से ठिठुरे लोग, छाया घना कोहरा
    अगली खबर
    दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में शीतलहर से ठिठुरे लोग, छाया घना कोहरा
    दिल्ली में घने कोहरे की वजह से दृश्यता घटी

    दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में शीतलहर से ठिठुरे लोग, छाया घना कोहरा

    लेखन गजेंद्र
    Jan 03, 2025
    09:19 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर से लोग ठिठुर रहे हैं और घने कोहरे से दृश्यता प्रभावित है।

    दिल्ली में लगातार पांचवें दिन शीतलहर जारी है। अधिकतम तापमान में सामान्य से 3 डिग्री की गिरावट है। शुक्रवार सुबह यहां घना कोहरा छाया रहा, जिससे 24 ट्रेनें लेट हुई और कई उड़ानें प्रभावित हैं।

    कोहरे की वजह से सड़कों पर खासकर राजमार्गों पर वाहन रेंगते दिखे।

    मौसम

    मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया

    दिल्ली हवाई अड्डे पर सुबह सामान्य दृश्यता करीब 50 मीटर थी और सुबह 7 बजे हवाई पट्टी पर दृश्यता शून्य थी।

    दिल्ली हवाई अड्डे ने सूचना जारी कर बताया कि जिन उड़ानों में CAT III (कम दृश्यता वाली लैंडिंग सुविधा) की सुविधा नहीं है, वे प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने संबंधित एयरलाइंस से सपर्क करने को कहा है।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और बादल छाए रहने का अनुमान है।

    प्रभाव

    24 ट्रेनें लेट, उड़ानों को लेकर निर्देश जारी

    कोहरे की वजह से दिल्ली आने-जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, बिहार शरीफ क्रांति एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, कालिंदी एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस, श्रमशक्ति एक्सप्रेस, नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस, आरजेपीबी तेजस राज एक्सप्रेस, अयोध्या एक्सप्रेस, यूपी संपर्क क्रांति, छत्तीसगढ़ सपर्क क्रांति एक्सप्रेस और तेलंगाना एक्सप्रेस समेत 24 ट्रेनें 1 से 4 घंटे लेट हैं।

    इंडिगो और स्पाइसजेट एयरलाइंस ने भी कुछ रूट पर उड़ानें प्रभावित होने की सूचना दी है। उड़ानों में 15 से 45 मिनट की देरी हो सकती है।

    ठंड

    अन्य राज्यों में कैसा है मौसम?

    हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश और बिहार समेत अन्य राज्यों में शीतलहर चल रही है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पिछले कई दिनों से धूप नहीं निकली है।

    हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की वजह से 5 क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। मध्य प्रदेश और पंजाब के कई शहरों में कोहरे की वजह से दृश्यता 50 से 100 मीटर रह गई है।

    पहाड़ों पर बर्फबारी और हल्की बारिश की संभावना है।

    ट्विटर पोस्ट

    दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे का हाल

    #WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर जारी है और घना कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई।

    वीडियो द्वारका एक्सप्रेसवे से है। pic.twitter.com/5lkJ3H5GEU

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2025
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    उत्तर प्रदेश
    भारतीय मौसम विभाग

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    दिल्ली

    राहुल गांधी पहुंचे सब्जी खरीदने, महिलाओं ने बताया- महंगाई में खरीदारी को करना पड़ रहा समझौता राहुल गांधी
    दिल्ली के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री आतिशी के सामने होंगी अलका लांबा, संभावित उम्मीदवार सामने आए आतिशी
    दिल्ली: अरविंद केजरीवाल का 24 घंटे नल से साफ पानी का वादा अरविंद केजरीवाल
    कश्मीर के लिए चलेगी हीटर वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानिए क्या होगी खासियत कश्मीर

    उत्तर प्रदेश

    दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में घने कोहरे की आशंका, शीतलहर से छूटेगी कंपकंपी  भारतीय मौसम विभाग
    उत्तर प्रदेश: कानपुर में पुलिस जीप ने युवक को सड़क पर टक्कर मारी, घायल छोड़कर फरार कानपुर
    उत्तर प्रदेश: संभल में 46 साल बाद खुले मंदिर के पास मिलीं 3 क्षतिग्रस्त मूर्तियां भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI)
    अतुल सुभाष आत्महत्या मामला: बेंगलुरु पुलिस बार-बार ठिकाना बदल रही निकिता तक कैसे पहुंची? बेंगलुरु

    भारतीय मौसम विभाग

    उत्तराखंड और तेलंगाना समेत 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, गुजरात में बाढ़ का अलर्ट गुजरात
    आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान को लेकर चेतावनी जारी, 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट गुजरात
    उत्तराखंड और राजस्थान में बहुत भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी, दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना उत्तराखंड
    राजस्थान और महाराष्ट्र में बारिश का दौर जारी, 4 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट राजस्थान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025