LOADING...
भूस्खलन से दिल्ली-शिमला राजमार्ग पर यातायात बाधित, सड़क पर गिरे बड़े-बड़े पत्थर
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भूस्खलन से यातायात बाधित (तस्वीर: ट्विटर/@chamolipolice)

भूस्खलन से दिल्ली-शिमला राजमार्ग पर यातायात बाधित, सड़क पर गिरे बड़े-बड़े पत्थर

लेखन गजेंद्र
Jul 07, 2023
12:42 pm

क्या है खबर?

शुक्रवार को भूस्खलन की वजह से दिल्ली-शिमला राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। यहां एक तरफ के मार्ग पर बड़े-बड़े पत्थर पहाड़ से गिरे हैं, जिसकी वजह से पूरा मार्ग बंद हो गया है। यातायात को दूसरे मार्ग पर डायवर्ट किया गया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। मलबे और पत्थर को हटाने का काम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भी भारी बारिश हो सकती है, जिससे भूस्खलन का खतरा बना रहेगा।

हादसा

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी पूरी तरह बाधित

जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तराखंड में भी बारिश की वजह से भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। शुक्रवार को चमोली पुलिस ने बताया कि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिनका के पास पूरा मार्ग बाधित हो गया। इसे 5 घंटे बाद खाली कराया गया। हिमाचल के सोलन से भी एक वीडियो शुक्रवार को सामने आया, जिसमें परवाणू के दतयार में भूस्खलन होने से मलबा पहाड़ से गिरता दिख रहा है। वाहन इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचे।

ट्विटर पोस्ट

हिमाचल प्रदेश में सोलन के परवाणू में भूस्लखन से बची कार