दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरने से 2 बच्चों और गर्भवती महिला की मौत
क्या है खबर?
दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार शाम को गिरी 5 मंजिला इमारत में 3 लोगों की जान गई है, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। हादसा न्यू सीमापुरी स्थित ईदगाह मछली मंडी के पास हुआ, जहां 5 मंजिला इमारत का अगला हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। मृतकों में एक 12 साल की पच्ची, एक गर्भवती महिला और एक 5 साल बच्चा शामिल है। मलबे में दबे करीब 11 लोगों को निकाला गया है।
हादसा
25 गज पर बना था 5 मंजिला भवन, नीचे चलती थी दुकानें
घटना के बाद पहुंची पुलिस को पता चला कि इमारत अनवर नाम के व्यक्ति की है। मकान 25 गज की जमीन पर 'L' आकार में बना था, जो बिना खंभों के 5 मंजिल खड़ा किया गया था।
मकान में भूतल पर बिरयानी और कबाड़ की दुकान चल रही थी, जबकि पहली मंजिल पर मकान मालिक पत्नी, बेटे और बहू रहते थे।
ऊपर की मंजिलों पर 20 से अधिक किराएदारों को रखा गया था, जिनमें अधिकतर कूड़ा बीनने वाल थे।
जांच
बाल-बाल बचे आसपास के लोग
पुलिस ने बताया कि घटना के समय इमारत में 12 से 15 लोग मौजूद थे, जबकि आसपास के घरों के लोग भी बाहर थे। जब इमारत गिरी तो आसपास के 3 मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।
पुलिस ने बताया कि देर रात तक चले बचाव और रात कार्य में 12 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और बाकी अस्पताल में भर्ती हैं।
घटना की जांच हो रही है।
हादसे
दिल्ली में लगातार हो रहे इमारत गिरने के हादसे
दिल्ली में इमारत गिरने की यह घटना एक महीने पहले सत्य निकेतन पीजी की 5 मंजिला इमारत गिरने के बाद घटी है। उस घटना में 7 युवाओं की मौत हुई थी।
इससे पहले 30 मई को दक्षिणी दिल्ली के साकेत में एक इमारत गिर गई थी, जिसमें 6 लोगों की मौत हुई थी। इमारत में कोचिंग सेंटर, कैफे और कार्यालय खुले थे।
जुलाई में रोहिणी के सेक्टर-16 में भी निर्माणाधीन 4 मंजिला इमारत गिरी थी, जिसमें 3 मौत हुई थी।
ट्विटर पोस्ट
हादसे के बाद गुरुवार सुबह भी जारी रहा बचाव कार्य
दिल्ली: न्यू सीमापुरी इलाके में ईदगाह मछली मंडी के पास चार मंज़िला रिहायशी इमारत ढह गई। घटनास्थल से एक शव बरामद किया गया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2026
फिलहाल खोज और बचाव अभियान चल रहा है।
वीडियो घटनास्थल से है। pic.twitter.com/BFTaiZ95cf