LOADING...
दिल्ली में 23 जनवरी को गणतंंत्र दिवस परेड का फुल रिहर्सल, जानिए कौन-कौन से मार्ग बंद
दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल पर यातायात परिवर्तन (पिक्सल)

दिल्ली में 23 जनवरी को गणतंंत्र दिवस परेड का फुल रिहर्सल, जानिए कौन-कौन से मार्ग बंद

लेखन गजेंद्र
Jan 22, 2025
07:17 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। गुरुवार 23 जनवरी को परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल किया जाएगा, जिसको लेकर यातायात मार्गों में परिवर्तन किया गया है। दिल्ली यातायात पुलिस के उपायुक्त ढाल सिंह ने बताया कि रिहर्सल परेड सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होगी, जो लाल किले की ओर बढ़ेगी। इस दौरान बुधवार शाम 6 बजे से लेकर 23 जनवरी दोपहर 1 बजे तक कई प्रमुख मार्ग बंद रहेंगे।

मार्ग परिवर्तन

ये मार्ग रहेंगे प्रभावित

सिंह ने बताया कि 22 जनवरी की शाम 6 बजे से 23 जनवरी को रिहर्सल समाप्त होने तक विजय चौक से इंडिया गेट तक यातायात की अनुमति नहीं होगी। परेड कर्तव्यपथ, सी-हेक्सागन, नेताजी गोल चक्कर, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग से लाल किला तक जाएगी। 22 जनवरी को रात 11 बजे से रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड और कर्तव्यपथ पर कोई क्रॉस ट्रैफिक नहीं होगा। परेड शुरू होने से पहले सुबह 9:15 बजे मार्ग बंद कर दिए जाएंगे।

पाबंदी

मेट्रो और बसों पर होगी पाबंदी?

दिल्ली मेट्रो की सेवाओं पर रिहर्सल के दौरान कोई असर नहीं पड़ेगा। ये अपने समय के अनुसार चलेंगी। हालांकि, परिवहन निगम की बसों को परेड मार्ग पर जाने की अनुमति नहीं होगी। यातायात को लेकर सबसे अधिक पाबंदी नई दिल्ली क्षेत्र के आसपास ही रहेगी। आवश्यक सेवाओं के अतिरिक्त किसी भी भारी वाहन को बुधवार रात 9 बजे से दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलेगा। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

ट्विटर पोस्ट

पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी