सेंट्रल पार्क पर तिरंगा मार्च आज, अभिजीत दिपके को हिरासत में ले सकती है पुलिस
क्या है खबर?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस में सेंट्रल पार्क पर तिरंगा लहराने का आह्वान किया है, जिसको लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिपके छात्र संगठनों और सिविल सोसाइटी के लोगों के साथ शाम 5 बजे यहां पहुंचेंगे। यह आयोजन मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के विरोध में चल रहे आंदोलन का हिस्सा है। दिपके ने गुरुवार शाम को दावा किया कि उनकी पुलिस हिरासत में ले सकती है।
पहरा
पुलिस द्वारा पीछा करने और निगरानी करने का आरोप
दिपके ने गुरुवार को दावा किया कि इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के कर्मी उनके आवास की निगरानी कर रहे हैं और उनकी गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
उन्होंने बताया कि बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां उनका हर जगह पीछा कर रही है।
दिपके ने कहा कि अगर पुलिस तिरंगा लहराने के लिए उनको गिरफ्तार करेगी, तो भी वो तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि आपातकाल लगा है, लेकिन नरेंद्र मोदी छवि खराब होने के डर से घोषणा नहीं कर रहे।
बंद
सेंट्रल पार्क 2 दिन के लिए बंद किया गया
CJP और अन्य संगठनों की ओर से शुक्रवार को तिरंगा मार्च के आह्वान के बाद नई दिल्ली नगर निगम (NDMC) ने सेंट्रल पार्क को 2 दिन के लिए बंद कर दिया है।
निगम ने गुरुवार देर शाम को एक आदेश जारी कर कहा कि प्रशासनिक कारणों से पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को बंद रखा जाएगा।
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस के चारों तरफ भारी पुलिस बल तैनात की है और बैरिकेडिंग लगाई है।
यातायात
दिल्ली पुलिस ने यातायात सलाह जारी की
दिल्ली यातायात पुलिस ने शुक्रवार के आह्वान को देखते हुए कनॉट प्लेस और उसके आसपास की लगभग 20 सड़कों पर दोपहर 3 बजे से यातायात प्रभावित होने की संभावना जताई है।
कई प्रमुख सड़कों पर प्रतिबंध लागू हो सकते हैं। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का आग्रह किया है।
दिल्ली के संसद मार्ग, खड़क सिंह मार्ग, मिंटो रोड, बाराखंबा रोड, कस्तूरबा गांधी मार्ग, जनपथ, रेल भवन, मंडी हाउस समेत अन्य मार्गों पर व्यवधान की संभावना है।
ट्विटर पोस्ट
दिल्ली पुलिस के दिशानिर्देश
🚨 TRAFFIC ADVISORY
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 15, 2026
In view of a proposed gathering at Central Park, Connaught Place, New Delhi, on 16.10.2026, traffic movement on certain roads in and around Connaught Place is likely to be affected from 03:00 PM onwards.
Commuters are advised to plan their journeys… pic.twitter.com/o2Gfmd8DI5