Loading...
दिल्ली पुलिस ने 100 सोशल मीडिया अकाउंट बंद करवाए और 500 पोस्ट हटवाए, 4 FIR दर्ज
दिल्ली पुलिस ने 100 सोशल मीडिया अकाउंट बंद करवाए और 500 पोस्ट हटवाए

दिल्ली पुलिस ने 100 सोशल मीडिया अकाउंट बंद करवाए और 500 पोस्ट हटवाए, 4 FIR दर्ज

लेखन गजेंद्र
Oct 13, 2026
05:27 pm

क्या है खबर?

दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट ने राजधानी में हो रहे प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ पोस्ट, फर्जी खबरें और फर्जी वीडियो फैलाने के आरोप में 100 सोशल मीडिया अकाउंट बंद करवा दिए हैं। इसके अलावा, ऐसे ही अकाउंट से पोस्ट 500 से अधिक पोस्ट भी हटवाई गई हैं।

सख्ती

अब तक 4 FIR दर्ज

पुलिस ने सोशल मीडिया पर कार्रवाई करने के साथ ही देश में माहौल खराब करने की कोशिश के आरोप में सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ 4 से अधिक FIR दर्ज की हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्ट में 10 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन में कुछ लोगों की मौत की खबर फैलाई जा रही थी।

इसके अलावा, सोमवार 12 अक्टूबर को विपक्षी मार्च के खिलाफ तिलक मार्ग, मंदिर मार्ग और बाराखंभा थाने में FIR दर्ज की गई है।

संबंध

पाकिस्तान से अफवाह फैलाने का आरोप

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कई पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट भारत में जनभावना विरोधी पोस्ट कर रहे हैं। उन खातों की पहचान कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया है।

पुलिस कई पाकिस्तान स्थित सोशल मीडिया हैंडल की निगरानी कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पाकिस्तान स्थित कई सोशल मीडिया हैंडल भारत विरोधी बातें फैलाने में शामिल हैं, जिनके माध्यम से ऐसी पोस्ट और दावे किए जा रहे हैं जो अशांति पैदा कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT