Loading...
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले होटलों और गेस्ट हाउसों में छापा मार रही पुलिस
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले होटलों और गेस्ट हाउसों में छापा मार रही पुलिस

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले होटलों और गेस्ट हाउसों में छापा मार रही पुलिस

लेखन गजेंद्र
Oct 09, 2026
10:21 am

क्या है खबर?

दिल्ली में शनिवार 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन है, जिसको लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, पुलिस के अधिकारी राजधानी के तमाम होटलों, गेस्ट हाउस और अन्य आवास सुविधाओं का दौरा करके चेक कर रहे हैं। यहां ठहरने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है और उनसे दिल्ली में ठहरने की वजह पूछी जा रही है।

पूछताछ

संदिग्ध लोगों से की जा रही पूछताछ

अखबार ने 4 अधिकारियों से इस संबंध में बात की, जिसने होटलों के दौरे की पुष्टि की।

अधिकारी देख रहे हैं कि होटलों में ठहरने की अवधि क्या है, अगर यह 8 से 11 अक्टूबर के बीच है, उसकी गहन जांच की जानी चाहिए। खासतौर पर 20 से 30 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के दिल्ली आने का उद्देश्य पूछा जा रहा है।

अधिकारियों को होटलों, बेड-एंड-ब्रेकफास्ट प्रतिष्ठानों और पेइंग गेस्ट आवासों का दौरा करने को कहा गया है।

कार्रवाई

क्या कोई कार्रवाई करेगी पुलिस?

रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों को विरोध-प्रदर्शन के कुछ नेताओं की 'सामाजिक प्रोफाइल' को ध्यान में रखते हुए उन्हें 4 और 5 सितारा होटलों की एक सूची भी दी गई थी।

कर्मियों को उन कमरों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है जो किसी अन्य व्यक्ति द्वारा बुक किए गए हैं।

हालांकि, अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन में भाग लेने आए लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENT

नजर

आयोजकों, यात्रा मार्गों पर भी नजर

रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय पुलिस बल संभावित प्रदर्शनकारियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे, वहीं स्पेशल सेल और अपराध शाखा को CJP, वामपंथी संगठनों और नागरिक संगठनों के प्रमुख सदस्यों का पता लगाने को कहा गया है।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी और CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके के ठहरने के स्थान का पता लगाना स्पेशल सेल और अपराध शाखा की टीमों की मुख्य जिम्मेदारी है।

समूह में हो रही बस यात्रा पर भी नजर रखी जा रही है।

ADVERTISEMENT

पूछताछ

हिरासत नहीं सिर्फ पूछताछ

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भी बड़े समूह में आ रहे लोगों पर नजर रखी जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि वे किसी को रोक या हिरासत में नहीं ले रहे हैं, बल्कि सिर्फ पूछताछ कर रहे हैं। राज्य और रेलवे पुलिस से मिल रही सूचनाओं पर भी अमल कर रहे हैं।

दिल्ली के बाहर भी राजधानी आने लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर आ रही है।

ADVERTISEMENT