Loading...
दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन कवर करने गए 12 पत्रकार हिरासत में
दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन कवर करने गए 12 पत्रकार हिरासत में

दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन कवर करने गए 12 पत्रकार हिरासत में

लेखन गजेंद्र
Oct 12, 2026
11:14 am

क्या है खबर?

दिल्ली पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में पत्रकारों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, रविवार को प्रदर्शन कवर करने गए 12 पत्रकारों को हिरासत में लिया, जिनमें कई प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों के पत्रकार भी शामिल थे। हिरासत में लिए गए अन्य पत्रकारों में इंडियन एक्सप्रेस हिंदी के 3 पत्रकार, द हिंदू का एक पत्रकार और डिजिटल समाचार प्लेटफार्मों के कैमरामैन शामिल थे।

बयान

पुलिस ने नुकीली चीज से चोट पहुंचाई

हिंदुस्तान के पत्रकार आशीष सिंह (27) ने बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे उन्हें आरके आश्रम मार्ग से हिरासत में लिया गया। पहचान-पत्र के बावजूद उनसे धक्का-मुक्की की गई।

उन्होंने बताया कि उनको किसी नुकीली चीज से चोट पहुंचाई और अपनी पहचान बताने के बावजूद प्रताड़ित किया।

एक राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के फोटो पत्रकार ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों की तस्वीरें लेते समय पुलिस पैदल चलने वालों को हटा रहे थे।

हिरासत

कई स्वतंत्र पत्रकारों से साथ प्रताड़ना

दिल्ली पुलिस ने न केवल दैनिक समाचार पत्रों के पत्रकारों को हिरासत में लिया, बल्कि स्वतंत्र पत्रकारों को भी प्रताड़ित किया और जबरन बस में बैठा दिया।

यूट्यूब पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा को रिपोर्टिंग के समय एक पुलिस अधिकारी ने जबरन उठवाकर बस में बैठा दिया। श्याम मीरा सिंह को कुछ हिंदुवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और पुलिस के सामने उनसे धक्का मुक्की की।

सिंह ने बताया कि कार्यकर्ताओं के कहने पर पुलिस ने उनको हिरासत में लिया।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार हिरासत में

ADVERTISEMENT