दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अभिजीत दिपके के ठिकाने पर पहुंची, नोटिस दिया
क्या है खबर?
दिल्ली में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की टीम रानी झांसी रोड स्थित उस घर में पहुंची, जहां पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ठहरे हुए हैं। दिपके ने छात्र संगठनों और सिविल सोसाइटी के साथ शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा लहराने का आह्वान किया है। पुलिस ने उनको नोटिस देकर चेतावनी दी है कि वह उनको तिरंगा मार्च निकालने पर हिरासत में ले सकती है।
नोटिस
दिपके ने कहा कि कोई प्रदर्शन नहीं कर रहे
इस्टाग्राम लाइव के जरिए पुलिस और दिपके के बीच हो रही बातचीत को सोशल मीडिया पर दिखाया गया है।
इसमें दिपके पुलिस की ओर से दिए गए नोटिस को पढ़ते दिख रहे हैं और उन चीजों पर आपत्ति जता रहे हैं, जो पुलिस ने नोटिस में लिखी है।
दिपके ने पुलिस से कहा कि वह सेंट्रल पार्क पर कोई प्रदर्शन नहीं करने जा रहे, बल्कि तिरंगा लहराने जा रहे हैं और यह अपराध कैसे हो सकता है।
ट्विटर पोस्ट
पुलिस और दिपके के बीच बातचीत
DELHI:POLICE SERVE NOTICE TO CJP FOUNDER ABHIJEET DIPKE
— Smriti Sharmaa (@SmritiSharma_) October 16, 2026
Delhi Police arrive at the Rani Jhansi Road residence whereCJP founder Abhijeet Dipke is currently staying and serve him a notice prohibiting him from holding a rally.#Delhi #BreakingNews #Police #abhijeetdipke #cjp_पार्टी pic.twitter.com/p4REO33SER
सुरक्षा
कनॉट प्लेस पर सन्नाटा, सेंट्रल पार्क बंद
दिपके के मार्च से पहले नई दिल्ली नगर निगम (NDMC) ने सेंट्रल पार्क को 2 दिन के लिए बंद कर दिया है। उसने गुरुवार को आदेश जारी कर कहा कि प्रशासनिक कारणों से पार्क 16 और 17 अक्टूबर को बंद रहेगा।
पुलिस ने पूरे कनॉट प्लेस को छावनी बना दिया है। यहां सैंकड़ों पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान खड़े हैं। कनॉट प्लेस पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
दिल्ली पुलिस सेंट्रल पार्क आने वालों को चेतावनी दे रही है।