Page Loader
दिल्ली: मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने पर पंजाब से 2 गिरफ्तार
दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने पर पंजाब से 2 गिरफ्तार (तस्वीर:X/@SachinGuptaUP)

दिल्ली: मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने पर पंजाब से 2 गिरफ्तार

लेखन गजेंद्र
Aug 31, 2023
01:44 pm

क्या है खबर?

दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ ने दिल्ली के अलग-अलग मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने पर 2 लोगों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी सिख फॉर जस्टिस (SFJ) नामक संगठन से जुड़े हैं। उन्होंने ये नारे अलगाववादी संगठन SFJ के प्रमुख गुरुपतवंत सिंह पन्नू के आदेश पर लिखे गए थे। मामले में तीसरे आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है, लेकिन अभी उसकी भूमिका को लेकर पुलिस को संशय है।

घटना

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, रविवार 27 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी के कई मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे 'दिल्ली बनेगी खालिस्तान' और 'खालिस्तान रेफरेंडम जिंदाबाद' लिखे गए थे। पश्चिमी दिल्ली में स्थित पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क, मादीपुर, पश्चिम विहार, उद्योग नगर, महाराजा सूरजमल स्टेडियम और नांगलोई सहित मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर नारे दिखे थे। पुलिस ने CCTV कैमरों की जांच के बाद आरोपियों की पहचान की है। घटना का वीडियो भी जारी किया गया है।

ट्विटर पोस्ट

पुलिस ने जारी किया घटना का वीडियो