Loading...
दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट तक मार्च को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ाई, 6 मेट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट तक मार्च को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ाई (फाइल तस्वीर)

दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट तक मार्च को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ाई, 6 मेट्रो स्टेशन बंद

लेखन गजेंद्र
Oct 12, 2026
09:01 am

क्या है खबर?

दिल्ली में सोमवार को पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। विपक्षी INDIA गठबंधन के नेता कनॉट प्लेस से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे, जिसको लेकर लुटियंस दिल्ली में भारी सुरक्षा बल तैनात है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में गड़बड़ी और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आम लोगों से इस मार्च में शामिल होने का आह्वान किया है। दिल्ली मेट्रो ने 6 स्टेशन बंद किए हैं।

बंद

दिल्ली मेट्रो के ये स्टेशन बंद

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने तड़के एक्स पर बताया कि 12 अक्टूबर, 2026 को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंभा रोड पर प्रवेश और निकास प्रतिबंधित रहेगा।

निगम ने बताया कि इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां ​​स्थिति की समीक्षा करेंगी और उसी के अनुसार जरूरी जानकारी दी जाएगी।

हालांकि, इन सभी स्टेशनों से मेट्रों को बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

सुरक्षा

यातायात सलाह भी जारी

दिल्ली यातायात पुलिस ने रविवार देर रात एक दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसमें नई दिल्ली और मध्य दिल्ली में यातायात बाधित होने की चेतावनी दी है।

जमीनी स्थिति के आधार पर सुबह 6 बजे से मार्ग परिवर्तन और यातायात प्रतिबंध लागू होंगे।

प्रभावित होने वाले प्रमुख मार्गों में धौला कुआं फ्लाईओवर, मंडी हाउस, झंडेवालन, पंचकुइयां, कनॉट प्लेस, पटेल चौक, लोधी रोड फ्लाईओवर, भीकाजी कामा प्लेस, मोती बाग फ्लाईओवर, अशोक रोड, जंतर मंतर रोड, संसद मार्ग और टॉलस्टॉय मार्ग शामिल हैं।

ADVERTISEMENT

विरोध

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कितनी कड़ी

दिल्ली में रविवार को पूरे दिन जंतर-मंतर और उससे जुड़ी सड़कों पर बैरिकेड लगे रहे और मध्य दिल्ली के प्रमुख चौराहों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, नई दिल्ली जिले को 20 जोन में विभाजित किया गया था, जिनमें प्रत्येक का नेतृत्व पुलिस उपायुक्त रैंक के एक अधिकारी कर रहा था, जबकि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए 37 जगह बैरिकेड लगे रहे।

शनिवार को 41,000 दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात थे।

ADVERTISEMENT

हिरासत

4 मुख्यमंत्री, पत्रकार समेत 7,000 लोग हिरासत में

दिल्ली में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया था, लेकिन पुलिस पार्टी के संस्थापक और सह-संस्थापक अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को विमान से हिरासत में ले लिया।

दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, केरल के पिनराई विजयन और त्रिपुरा के मणिक सरकार को भी गिरासत में लिया गया।

इसके अलावा, पुलिस ने पत्रकारों को कवरेज से रोका और उनके सा 7,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया।

ADVERTISEMENT