CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन आज से हो सकते हैं बंद
क्या है खबर?
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शनिवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो को बंद करने की तैयारी चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) को पत्र लिखकर उससे नई दिल्ली और आसपास के 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने पर विचार करने को कहा है। यह पत्र 8 अक्टूबर को परिवहन रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त ने लिखा है।
पत्र
आज रात 9 बजे से बंद हो सकते हैं मेट्रो स्टेशन
CJP अपना प्रदर्शन जंतर-मंतर पर शनिवार सुबह से शुरू करेगी, जिसको लेकर रात से ही भीड़ जुटने की संभावना है। ऐसे में मेट्रो स्टेशनों को शुक्रवार रात 9 बजे से ही बंद करने का अनुरोध किया गया है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने DMRC के प्रबंध निदेशक विकास कुमार को संबोधित पत्र में अनुरोध किया है कि वह चिन्हित स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेनों की आवृत्ति भी कम कर सकते हैं, क्योंकि संवेदनशील स्थानों पर अनियंत्रित भीड़ जाने की आशंका है।
सख्ती
इन 57 स्टेशनों को बंद करने का विचार
पुलिस की सूची में जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, नई दिल्ली, मंडी हाउस, ITO, दिल्ली गेट, खान मार्केट, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, INA, हौज खास, लाजपत नगर, कश्मीरी गेट, करोल बाग, जामा मस्जिद, विश्वविद्यालय, सीलमपुर, शाहदरा, रोहिणी पश्चिम, लोक कल्याण मार्ग, जोर बाग, जंगपुरा, आश्रम, जामिया मिलिया, ओखला विहार, सिविल लाइंस, जीटीबी नगर, आदर्श नगर, जहांगीर पुरी, वेलकम, यमुना विहार, रिठाला समेत अन्य शामिल हैं।
मेट्रो स्टेशनों में मध्य, दक्षिण, उत्तरी, पूर्वी और उत्तरपूर्वी दिल्ली के क्षेत्र शामिल हैं।
अलर्ट
23,000 से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात
दिल्ली में मेट्रो के कुल 303 स्टेशन हैं, जो पूरी दिल्ली के साथ आसपास के राज्यों को भी कवर करते हैं। दिल्ली मेट्रो कुल 416 किलोमीटर लंबी है और उसमें 12 लाइन शामिल है।
बता दें कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस समेत अर्धसैनिक बल के 23,000 जवानों को तैनात किया है।
दिल्ली आने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और होटलों पर छापे मारे जा रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
पुलिस ने सौंपी ये सूची
Delhi | "In view of proposed protests and the likelihood of unruly mob movement, Delhi Metro entry/exit gates across 57 stations may be closed from 9:00 PM on October 9 till the situation normalizes on October 10," according to a letter written by the Delhi Police to the DMRC. pic.twitter.com/YXXHD2TVmU
— ANI (@ANI) October 9, 2026