LOADING...
दिल्ली में शनिवार को होगा मतदान, क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा?
दिल्ली में 25 मई को मतदान के लिए तैयारी पूरी

दिल्ली में शनिवार को होगा मतदान, क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा?

लेखन गजेंद्र
May 24, 2024
11:58 am

क्या है खबर?

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के तहत छठे चरण में मतदान शनिवार 25 मई को होगा, जिसके लिए राष्ट्रीय राजधानी पूरी तरह तैयार है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) और दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने पहले ही घोषणा कर दी है कि 25 मई को उनकी सेवाएं आम दिनों से थोड़ा हटकर शनिवार को सुबह 4 बजे से शुरू होंगी। इसके अलावा DTC पूरी दिल्ली में 35 मार्गों के लिए अतिरिक्त बस सेवा चलाएगा। दिल्ली मेट्रो भी सभी रूट पर चलेगी।

मतदान

दिल्ली में क्या बंद रहेगा?

दिल्ली में मतदान को देखते हुए 48 घंटे पहले ही शराब की सभी दुकानों को बंद करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा होटल और रेस्टोरेंट में भी शराब परोसने पर पाबंदी है। हिंदुस्तान के मुताबिक, दिल्ली के आसपास के शहरों में भी यह आदेश लागू रहेगा। इसके अलावा 4 जून को भी दिल्ली में शराब पर प्रतिबंध रहेगा। शनिवार को स्कूल और सभी शैक्षणिक संस्थाएं बंद रहेंगी। बैंकों में भी चौथा शनिवार होने के कारण अवकाश रहेगा।

तैयारी

दिल्ली में क्या-क्या खुलेगा?

दिल्ली में मतदान के दिन शनिवार को होटल, रेस्टोरेंट, क्लब और मॉल खुलेंगे। साथ ही अस्पताल, फार्मेसी और सार्वजनिक परिवहन भी आम दिनों की तरह चलेंगे। बता दें कि दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प है। यहां सातों सीटों पर अभी भाजपा के सांसद हैं। इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने गठबंधन करके अपने उम्मीदवार उतारे हैं। 4 सीट पर AAP और 3 सीट पर कांग्रेस लड़ रही है।