दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए शराब की दुकानें 2 दिन बंद
क्या है खबर?
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 2 दिन के लिए शराब की बिक्री पर रोक लगा दी है। दिल्ली आबकारी विभाग ने गुरुवार शाम आदेश जारी कर बताया कि 9 और 10 अक्टूबर को शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी, जिसमें L6, L6FG, L8, L10, L8 और L14 लाइसेंस वाली सभी खुदरा दुकानें शामिल हैं। आदेश के मुताबिक, सरकारी हो निजी सभी शराब की दुकानों बंद रहेगी।
कारण
क्यों बंद की दुकानें?
विभाग ने आदेश में शराब दुकानों को 2 दिन बंद रखने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताय, लेकिन इतना कहा कि मौजूदा हालात पर दिल्ली पुलिस के इनपुट को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुकानों को बंद किया जा रहा है।
इससे पता चलता है कि दिल्ली की भाजपा सरकार ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ माहौल को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने 23,000 से अधिक सुरक्षा बल तैनात किए हैं।
प्रदर्शन
विपक्ष और CJP का प्रदर्शन
दिल्ली में पिछले 3 दिनों से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA गठबंधन के सांसद ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
मंगलवार को उनको आकाशवाणी भवन के पास रोक लिया गया और FIR दर्ज की गई। बुधवार को जंतर-मंतर जाते समय उनको हिरासत में लेकर FIR दर्ज हुई।
गुरुवार को राजघाट जाते समय भी पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भी 10 अक्टूबर से जंतर-मंतर पर धरना शुरू कर रही है।
ट्विटर पोस्ट
दिल्ली में 2 दिन शराब की दुकानें बंद
🚨 दिल्ली में 2 दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी
— Ambarish Pandey (@pandeyambarish) October 8, 2026
दिल्ली आबकारी विभाग ने 9 और 10 अक्टूबर 2026 को सभी संबंधित रिटेल शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है।
🔴 L6, L6 & L6 FG, L8, L10 और L8 & L14 लाइसेंस वाली दुकानें बंद रहेंगी
🔴 दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर फैसला
🔴… pic.twitter.com/8GbyWIYI6w