Page Loader
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस में किए बड़े फेरबदल, कई नए विशेष आयुक्त तैनात
दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस में फेरबदल किया

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस में किए बड़े फेरबदल, कई नए विशेष आयुक्त तैनात

लेखन गजेंद्र
Jan 12, 2024
05:24 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली पुलिस में काफी बदलाव किए हैं। उन्होंने कानून और व्यवस्था जोन के साथ-साथ कई सेल में नए विशेष आयुक्त तैनात किए हैं। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, उपराज्यपाल के आदेश के तहत अपराध, यातायात, स्पेशल सेल और सुरक्षा में नए विशेष आयुक्त होंगे। साथ ही पुलिस उपायुक्त स्तर पर भी कुछ बदलाव किए गए हैं। कुल 27 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

तैनाती

कौन अधिकारी कहां पहुंचा?

जोन-1 में विशेष आयुक्त (कानून-व्यवस्था) का विशेष आयुक्त (सुरक्षा) के पद पर ट्रांसफर किया गया है। जोन-1 में विशेष आयुक्त (कानून-व्यवस्था) की जिम्मेदारी अब रविंद्र सिंह यादव संभालेंगे, जो अभी तक को विशेष आयुक्त (अपराथ) थे। विशेष आयुक्त (अपराध) का जिम्मा अब शालिनी सिंह संभालेंगी। इसके आलावा कानून और व्यवस्था जोन-2 की जिम्मेदारी सागर प्रीत हुडा की जगह मधुप कुमार तिवारी को दी गई है। हुडा अब संचार और पुलिस कंट्रोल रूम संभालेंगे।

ट्विटर पोस्ट

अधिकारियों की पूरी सूची