LOADING...
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रा पर हमला, एक कर्मचारी हिरासत में
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रा पर हमला करने वाला हिरासत में

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रा पर हमला, एक कर्मचारी हिरासत में

लेखन गजेंद्र
Apr 28, 2025
02:35 pm

क्या है खबर?

दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में कश्मीरी छात्रा पर हमला के आरोप में एक मेस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी की पहचान 22 वर्षीय आबिद के रूप में हुई है। वह विश्वविद्यालय की मेस में काम करता है। पुलिस ने बताया कि छात्रा ने अभी FIR दर्ज नहीं कराई है। उसकी शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हमला

रविवार रात को किया था हमला

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर ओर रविवार रात को 9:30 बजे छात्रा पर हमला किया था। 24 वर्षीय पीड़ित युवती परास्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को रविवार रात में ही हिरासत में ले लिया गया था, लेकिन अभी तक औपचारिक शिकायत नहीं दर्ज की गई है। छात्रा पर परिसर के गेट 8 के बाहर हमला हुआ था। हालांकि, छात्रा सुरक्षित है, उसे चोट नहीं पहुंची है।

जांच

निजी मामले में आरोपी ने किया था हमला

छात्रा पर हमले की बात जब सामने आई तो जामिया में अखिल भारतीय छात्र संघ (AISA) ने हमले की निंदा करते हुए इसे पहलगाम हमले से जोड़ा था। संगठन का कहना था कि आतंकी हमले के बाद कश्मीरी छात्रों को निशाना बनाया जा रहा है जो सुरक्षा की गंभीर चूक है। हालांकि, पुलिस ने इसे छात्रा और आरोपी के बीच का व्यक्तिगत मामला बताया था। घटना को लेकर परिसर में हालात तनावपूर्ण थे।

ट्विटर पोस्ट

घटना के बाद का वीडियो