NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली में ठंड का कहर जारी, 5वीं तक के सभी स्कूल अगले 5 दिन रहेंगे बंद 
    अगली खबर
    दिल्ली में ठंड का कहर जारी, 5वीं तक के सभी स्कूल अगले 5 दिन रहेंगे बंद 
    दिल्ली सरकार ने ठंड के चलते 5वीं तक सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं

    दिल्ली में ठंड का कहर जारी, 5वीं तक के सभी स्कूल अगले 5 दिन रहेंगे बंद 

    लेखन नवीन
    Jan 07, 2024
    11:25 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली सरकार ने भीषण ठंड चलते सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश 12 जनवरी तक बढ़ा दिया है।

    रविवार को दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है।

    उन्होंने लिखा, 'मौजूदा ठंड के कारण दिल्ली में नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए सभी स्कूल अगले 5 दिनों तक बंद रहेंगे।'

    शनिवार

    दिल्ली सरकार ने शनिवार के आदेश को लिया वापस

    दिल्ली सरकार ने शनिवार को अपने पिछले आदेश में शीतलहर और भारतीय मौसम विभाग (IMD) सर्दी को लेकर 'येलो अलर्ट' को देखते हुए सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 10 जनवरी तक बढ़ा दिया था।

    हालांकि, कुछ घंटे बाद ही इस आदेश को वापस ले लिया गया और रविवार सुबह फिर से दिल्ली सरकार ने नया आदेश जारी किया है।

    इसमें अब ठंड के मद्देनजर कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश 12 जनवरी तक घोषित किया गया है।

    ठंड

    उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों तापमान सामान्य से कम

    दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिंकाश राज्यों में शीतलहर चलने के साथ-साथ कोहरा छाया हुआ है। यहां आज तापमान सामान्य से 4-9 डिग्री सेल्सियस नीचे है।

    IMD ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में आने वाले दिनों में भी भीषण ठंड जारी रहने की संभावना जताई है।

    आगामी दिनों में पंजाब-हरियाणा के कई हिस्सों में तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस और राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान 13-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

    ठंड

    नोएडा में 14 जनवरी तक बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल

    उत्तर प्रदेश में भी इन दिनों भीषण ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। इसे देखते हुए राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में 8वीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी हुए हैं।

    इसके अलावा, लखनऊ जिला प्रशासन ने यहां कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है, जबकि कक्षा 9 से 12 तक के लिए स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे।

    बारिश

    मौसम विभाग ने कई राज्यों में जताई बारिश की संभावना

    मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में सोमवार और बुधवार के बीच गरज और ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

    IMD का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    इसके अलावा, कर्नाटक, पश्चिमी हिमालय, मध्य महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और आंध्र प्रदेश के रायलसीमा में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली सरकार
    आतिशी
    भारतीय मौसम विभाग

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार में सेंसेक्स 800 अंक टूटा, गिरावट की क्या है वजह? शेयर बाजार समाचार
    हीरो के दोपहिया वाहनों की बिक्री 5 लाख के पार, जानिए आंकड़े  हीरो मोटोकॉर्प
    भारत में कोरोना के मामले 4,000 के पास पहुंचे, 32 की मौत कोरोना वायरस
    कमल हासन ने मणिरत्नम को दी जन्मदिन की बधाई, अनदेखी तस्वीर साझा कर लिखा खास नोट जन्मदिन विशेष

    दिल्ली सरकार

    दिल्ली में बाढ़: यमुना के जलस्तर में कमी, लेकिन अभी भी खतरे के निशान से ऊपर दिल्ली
    दिल्ली: केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ AAP को मिला कांग्रेस का साथ दिल्ली
    #NewsBytesExplainer: कांग्रेस के समर्थन के बावजूद AAP के लिए राज्यसभा में अध्यादेश रोक पाना क्यों मुश्किल? आम आदमी पार्टी समाचार
    #NewsBytesExplainer: DERC के अध्यक्ष की नियुक्ति पर छिड़ा विवाद क्या है और यह पद क्यों अहम? दिल्ली

    आतिशी

    #NewsBytesExclusive: AAP नेता आतिशी से खास बातचीत, कहा- भाजपा आई तो फिर कभी नहीं होंगे चुनाव दिल्ली पुलिस
    AAP का दावा, भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के पास दो वोटर कार्ड, दर्ज कराया आपराधिक मामला आम आदमी पार्टी समाचार
    AAP ने गंभीर पर लगाया आपत्तिजनक पर्चे बांटने का आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोने लगीं आतिशी दिल्ली
    आपत्तिजनक पर्चे विवादः गौतम गंभीर ने केजरीवाल, सिसोदिया और आतिशी के खिलाफ किया मानहानि का केस दिल्ली पुलिस

    भारतीय मौसम विभाग

    उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में 3 दिन बारिश के आसार, हिमाचल में राजमार्ग बंद उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर, 19 की मौत; उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में भी अलर्ट उत्तर प्रदेश
    दिल्ली में बारिश ने दी उमस भरी गर्मी से राहत, 5 दिन तक छाए रहेंगे बादल दिल्ली
    कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025