NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली: पार्क में ग्रिल से लटकता मिला भाजपा नेता बावा का शव, आत्महत्या की आशंका
    अगली खबर
    दिल्ली: पार्क में ग्रिल से लटकता मिला भाजपा नेता बावा का शव, आत्महत्या की आशंका

    दिल्ली: पार्क में ग्रिल से लटकता मिला भाजपा नेता बावा का शव, आत्महत्या की आशंका

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 30, 2021
    04:59 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली में भाजपा के लिए बुरी खबर सामने आई है। पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर स्थित झील वाले में पार्क में सोमवार शाम भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरविंदर सिंह बावा (58) शव एक ग्रिल से लटका हुआ मिला।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया तथा परिजनों को सूचना दी।

    पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। इस घटना के बाद दिल्ली भाजपा में शोक की लहर छा गई।

    प्रकरण

    पार्क में टहलने वालों को लटकता दिखा था बावा का शव

    इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम 6 बजे पार्क में टहलने के लिए आए लोगों को एक ग्रिल से भाजपा नेता बावा का शव लटका मिला था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल पहुंचाया और मौके की जांच की, लेकिन वहां कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना कर उन्हें भी अस्पताल बुला लिया।

    आशंका

    पुलिस ने जताया आत्महत्या की आशंका

    पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला करार दिया है। हालांकि, अभी आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्रारम्भिक जांच के अनुसार बावा ने पारिवारिक कारणों के चलते आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठाया है।

    पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।

    जानकारी

    बावा की मौत पर भाजपा नेताओं ने जताया अफसोस

    बावा पश्चिमी जिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके थे। उनकी पार्टी में अच्छी पकड़ थी। उसकी मौत के बाद भाजपा में शोक की लहर छा गई। दिल्ली के कई नेताओं ने उसकी मौत पर अफसोस जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

    पुनरावृत्ति

    गत दिनों मिला था सांसद राम स्वरूप शर्मा का शव

    बता दें गत 17 मार्च को दिल्ली के गोमती अपार्टमेंट में हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद राम स्वरूप शर्मा का शव संदिग्ध हालात में उनके सरकारी आवास पर मिला था।

    रामस्वरूप शर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता थे और वह 2019 में हिमाचल प्रदेश में मंडी से लोकसभा सांसद चुने गए थे।

    राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया था। उस मामले में भी पुलिस ने उनके आत्मत्या करने की बात कही थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली
    आत्महत्या
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    दिल्ली पुलिस

    लाल किले पर हिंसा मामले में पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू के खिलाफ केस दर्ज गणतंत्र दिवस
    किसान आंदोलन: सिंघु बॉर्डर खाली कराने के लिए एकजुट हुए स्थानीय लोग, जताया विरोध दिल्ली
    दिल्ली में इजराइल दूतावास के पास IED धमाका, कई कारों के शीशे टूटे दिल्ली
    ट्रैक्टर रैली में हिंसा: दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई के लिए आम जनता से मांगा सहयोग दिल्ली

    दिल्ली

    दिल्ली: उड़ान भरने से पहले कोरोना संक्रमित निकला इंडिगो फ्लाइट में सवार यात्री इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
    भारत को 'आंशिक स्वतंत्र' बताने वाली रिपोर्ट पर सरकार की प्रतिक्रिया, अनुचित और भ्रामक बताया भारत की खबरें
    किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे, किसानों ने ब्लॉक किया एक्सप्रेस-वे पंजाब
    दिल्ली में अब खुद का होगा शिक्षा बोर्ड, केजरीवाल सरकार ने दी गठन की मंजूरी अरविंद केजरीवाल

    आत्महत्या

    सुशांत के परिवार ने पहली बार जारी किया बयान, बताया- अभिनेता के नाम पर बनाएंगे फाउंडेशन बॉलीवुड समाचार
    यशराज फिल्म्स की कॉन्ट्रैक्ट डिटेल्स: सुशांत के साथ इन शर्तों पर साइन की थी तीन फिल्में नेपोटिज्म
    सुशांत के जीजा ने लॉन्च किया 'नेपोमीटर', अब नेपोटिज्म के आधार पर मिलेगी फिल्मों को रेंटिग नेपोटिज्म
    मनोज बाजपेयी भी करना चाहते थे आत्महत्या, बयां किया मुश्किल वक्त का दर्द बॉलीवुड समाचार

    भाजपा समाचार

    दिल्ली नगर निगम उपचुनाव: पांच में चार सीटों पर AAP का कब्जा, भाजपा का सूपड़ा साफ आम आदमी पार्टी समाचार
    सेक्स सीडी कांड: कर्नाटक के आरोपी मंत्री ने दिया इस्तीफा, जानिए पूरा मामला कर्नाटक
    हरियाणा: 'लव जिहाद' शब्द से सहमत नहीं है भाजपा के साथी और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हरियाणा
    पश्चिम बंगाल: भाजपा में शामिल होने वाले TMC नेता ने मंच पर 'उठक-बैठक' लगाकर मांगी माफी पश्चिम बंगाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025