
दिल्ली हवाई अड्डा प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, कुछ उड़ानें हो सकती हैं प्रभावित
क्या है खबर?
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI) प्रशासन ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।
इसमें कहा गया है कि फिलहाल परिचालन सामान्य है, लेकिन हालात के मद्देनजर कुछ उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है।
इसी तरह सख्त सुरक्षा जांच के कारण यात्रियों के इंतजार के समय में भी बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में स्थिति को समझते हुए यात्रा करें।
एडवाइजरी
क्या जारी की गई है एडवाइजरी?
एडवाइजरी में कहा गया है कि हवाई अड्डे पर परिचालन सुचारू है। हालांकि, सुरक्षा मानकों की सख्ती के कारण कुछ उड़ानाें के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है और सुरक्षा जांच में अधिक समय लग सकता है।
यात्री अपनी संबंधित एयरलाइन के संचार चैनलों के माध्यम से अपडेट रहें। साथ ही केबिन और चेक-इन बैगेज के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें।
संभावित सुरक्षा देरी की वजह से थोड़ा पहले पहुंचें और प्रशासन का सहयोग करें।
अपील
एडवाइजरी में की गई है यह अपील
हवाई अड्डा प्रशासन ने यात्रियों से संबंधित एयरलाइन या आधिकारिक दिल्ली हवाई अड्डा वेबसाइट के माध्यम से उड़ान की स्थिति की पुष्टि करें।
ऐसे में प्रशासन सभी यात्रियों को सटीक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक अपडेट पर निर्भर रहने और असत्यापित सामग्री प्रसारित करने से बचने की सलाह देता है।
बता दें कि भारत ने दोनों देशों के बीच शनिवार को युद्ध विराम पर सहमति बनने के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान द्वारा इसका उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।