Page Loader
दिल्ली में घने कोहरे की चादर से सड़क पर दिखना मुश्किल, 37 उड़ानें प्रभावित; बारिश होगी
दिल्ली में कोहरे की वजह से 37 उड़ानें प्रभावित (तस्वीर: एक्स/@Aryan_warlord)

दिल्ली में घने कोहरे की चादर से सड़क पर दिखना मुश्किल, 37 उड़ानें प्रभावित; बारिश होगी

लेखन गजेंद्र
Jan 08, 2025
10:01 am

क्या है खबर?

दिल्ली में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से राजधानी में घने कोहरे और शीतलहर का असर बना हुआ है। बुधवार कोहरा इतना अधिक था कि सड़क पर दिखना मुश्किल था। कोहरे की वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 37 उड़ानें विलंबित हुईं और एक को रद्द कर दिया गया है। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि जिन विमानों में CAT-III सुविधा नहीं, उनके प्रभावित होने की संभावना ज्यादा है।

कोहरा

अगले 3 दिन छाया रहेगा घना कोहरा

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संभावना जताई कि दिल्ली में अगले 3 दिन तक बहुत अधिक कोहरा छाया रहेगा। कोहरे को देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार, दिल्ली में 11 और 12 जनवरी को बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान पर भी असर दिखेगा। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पहुंच सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम 16.2 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली में कोहरे का कहर